{"_id":"686abcfc627b3fb1b203b362","slug":"international-sarva-samaj-welfare-organization-celebrated-foundation-day-sirsa-news-c-128-1-slko1008-140436-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय सर्वसमाज वेलफेयर संगठन ने स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय सर्वसमाज वेलफेयर संगठन ने स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
पोध रोपण करते हुए संगठन के सदस्य।
डबवाली। अंतरराष्ट्रीय सर्व समाज वेलफेयर संगठन (भारत) का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान आओ पेड़ लगाएं हम, जीवन अस्तित्व बचाएं हम के तहत पौधरोपण अभियान एवं रक्तदान-जीवनदान के तहत रक्तदान शिविर लगाए गए। सभी ने सुबह साढ़े 5 बजे पीएनबी बैंक के समीप स्थित रामलीला ग्राउंड पार्क में जमा होकर पौधरोपण किया।
इस दौरान शहर के तीन पार्कों में 15 पौधे लगाए गए। इस मौके उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की देख-रेख करने का संकल्प भी लिया। इस मौके कुलवीर शांत इंसा ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण को लेकर ओर समाज सेवी प्रकल्पों के लिए पहले से ही संजीदा है, इसलिए पौधारोपण अभियान शुरु किया गया है। ।
संस्था की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ कोषाध्यक्ष प्रेम कनवाड़ीया ने रक्तदान करके किया। इसके बाद कुलवीर शांत इंसा, बघेल गिरी, हर्ष सचदेवा, दर्शन सिंह, धर्मवीर, प्रदीप कुमार व सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. मोहित ने भी पहुंचे। रक्त एकत्रित करने का कार्य एलटी अजय सिंह, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता व सहायक टीम ने किया। इस मौके अध्यक्ष सुदेश आर्य ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है। इस मौके पर मास्टर अजय सेठी, नरेंद्र, रमेश मेछू, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह ढंढाल, मोहित अरोड़ा, बलजोत सिंह आदि मौजूद रहे।