फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Instead of making false announcements, the government should make concrete efforts for de-addiction: Selja

झूठी घोषणाएं करने के बजाय नशामुक्ति के लिए ठोस प्रयास करे सरकार: सैलजा

Fri, 03 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Instead of making false announcements, the government should make concrete efforts for de-addiction: Selja
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में नशा युवाओं के लिए नासूर बनता जा रहा है। प्रदेश को नशामुक्त बनाने, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की झूठी घोषणाएं करने से प्रदेश को नशे से मुक्ति नहीं मिल सकती। इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा, जिले के रोड़ी क्षेत्र में पिछले दो माह में चार युवाओं की नशे के कार मौत हो चुकी है फिर भी सरकार नशाखोरी नहीं रोक सकी है। जिन गांवों को नशामुक्त किया गया है, उनमें से अधिकतर में नशाखोरी जारी है। सबसे पहले तो सरकार को इस धंधे को संरक्षण देने वाले लोगों और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें जनसहयोग भी जरूरी है। मीडिया को जारी बयान में सांसद सैलजा ने कहा कि पहले प्रदेश में अफीम, गांजा, चरस, डोडा पोस्त तक का ही नशा होता था। अब हेरोइन-चिट्टा, कोकीन, स्मैक, ब्राउन शुगर, मेडिकल आदि का नशा बढ़ रहा। सरकार के पास मजबूत खुफिया तंत्र है। उसे पता होता है कि उनके क्षेत्र में कौन व्यक्ति नशा बेच रहा है और कौन किस प्रकार के नशे की तस्करी कर रहा है। उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई कर सरकार नशा तस्करों का गिरोह तोड़ सकती है।
विज्ञापन


खुलेआम बिक रहा नशा
सांसद सैलजा ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में खुलेआम नशा बिकता है। सिरसा और हिसार में नशे से मौतों का सिलसिला जारी है। करीब 16 प्रतिशत नशेड़ी हेरोइन, स्मैक और कोकीन का नशा कर रहे हैं। 10 प्रतिशत गांजा, चरस और भाग पी रहे हैं। नशे के कारण ही प्रदेश में एचआईवी और हेपेटाइटिस सी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस जनसहयोग से नशे को जड़ से खत्म करने प्रयास करे और नशा तस्कर चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed