फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   inspire award

इंस्पायर अवॉर्डः जिले के सबसे अधिक 115 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 26 Dec 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
inspire award
केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के लिए प्रदेशभर में 888 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें जिला सिरसा के 115 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। हालांकि इस अवार्ड के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 379 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चुने गए 888 विद्यार्थियों में से सिरसा जिले के विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस स्कीम के तहत चयनित विद्यार्थियों को अब केंद्र सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस अवॉर्ड राशि से इन विद्यार्थियों को अपने आइडिया को मॉडल का रूप देना होगा।
विज्ञापन

इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम में चुने 115 विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। विभाग चुनिंदा आइडिया को वर्किंग मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए दस हजार का मानदेय देता है। इसके बाद पहले जिला, राज्य व फिर राष्ट्रीय स्तर पर इन मॉडल की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। जिला स्तर के विजयी प्रतिभागी राज्य और राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए विद्यार्थियों के मॉडल को एक दिन के लिए राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनी के तौर पर रखा जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की तरफ इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम का संचालन किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया को विभाग के पास भेजते हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा चुनिंदा आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए चुनता है।
विज्ञापन

यह है योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि और सोचने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इस स्कीम के तहत कक्षा 6वीं से 10वीं तक सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के मौलिक विचार और नव प्रवर्तनों को आमंत्रित किया जाता है। जिससे भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर मानव बल श्रृंखला तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को भविष्य में और अधिक मजबूती देने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक की शुरूआत की गई है। यह अवार्ड विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed