फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inspector couple beat Corona by staying relaxed and doing yog

इंस्पेक्टर दंपती ने तनाव रहित रहकर और योग कर कोरोना को हराया

Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Inspector couple beat Corona by staying relaxed and doing yog
सिरसा। अगर कोरोना को हराना है तो खुद को हारने मत दो। संक्रमण होने पर घबराना नहीं, आत्मविश्वास, तनाव रहित रहकर और नियमित योग कर जीत हासिल की जा सकती है। हमने संक्रमित होने पर नियमित भोजन किया, हर दिन अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहे। किताबें पढ़कर खुद को सकारात्मक रखा। आखिर कोरोना संक्रमण को मात दे ही दी। यह कहना है कोविड-19 को हराने वाले विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल सोढी और उनकी पत्नी महिला थाना प्रभारी सीमा सोढी का।
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने बताया कि एक अप्रैल 2021 को उसे हल्का बुखार होना शुरू हुआ। साथ ही सूंघने की क्षमता खत्म हो गई। उसे चिकित्सक ने कोविड का टेस्ट करवाने की राय दी। रिपोर्ट आने से पहले ही चार अप्रैल को वे दोनों होम क्वारंटीन हो गए। हालांकि उसकी पत्नी सीमा सोढी में कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। फिर भी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सक की सलाह पर बुखार होने पर पैरासिट्रामोल लेते रहे। पांच दिन बुखार रहा। घर में रहकर दोनों पति-पत्नी ने अपनी नियमित दिनचर्चा जारी रखी। उन्होंने नियमित भोजन और योग किया। इसी बीच दोबारा रिपोर्ट करवाई तो नॉर्मल आई। 17 दिन का क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद 22 अप्रैल को उन्होंने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सीमा सोढी का कहना है कि संक्रमित होने पर ऑक्सीमीटर अपने पास रखा और हर दिन ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहे। साथ ही गर्म पानी पिया, ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं किया। घर का कामकाज निपटाकर पुस्तकें पढ़ती रहीं। इस बीमारी में घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि आत्मविश्वास और तनाव रहित रहकर कोरोना को मात दी जा सकती है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाएं और दो गज की दूरी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed