फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Insects distributed ration in the name of nutritious food among pregnant women and children

गर्भवती महिलाओं और बच्चों में पौष्टिक आहार के नाम पर बांटा कीड़े लगा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Insects distributed ration in the name of nutritious food among pregnant women and children
केंद्र की ओर से दिया गए खराब गेहूं को दिखाती महिला - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार का दावा है कि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पोष्टिक आहार आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण केंद्र पर महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के नाम पर कीड़े और सुरली लगा राशन वितरित कर दिया गया। इस पर गुस्साई महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसी ने इस मामले की जांच करवाए जाने की बात कह जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसमें उन्हें गेहूं, चावल, चीनी, दूध और पंजीरी पहुंचाई जाती है। मंगलवार को शहर के राजकीय महिला तकनीकी संस्थान के पास स्थित ढाणी तेजा सिंह के आंगनबाड़ी केंद्र पर आहार वितरित किया गया। इसमें इसमें महिलाओं और बच्चों को कीड़े और सुरली लगा राशन बांट दिया गया। इस पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर केंद्र पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब राशन घर लेकर पहुंचे तो उसमें से कीड़े बाहर निकलना शुरू हो गए। चावलों में सुरली लगी हुई थी। जब गेहूं की जांच की तो नीचे आटा बना हुआ था। जिसके कारण उन्होंने केंद्र को ताला लगा दिया। धरना लगने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उनकी बात सुनी। इसके बाद कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर ही मामले को सुलझा दिया। वहीं कर्मचारियों ने सफाई देते हुए मौसम खराब होने के कारण राशन में कीड़े लगने का तर्क दिया।
विज्ञापन

लोग बोले: राशन खराब था तो किस कारण किया वितरित
रोष जताते हुए महिला परमजीत कौर, पूजा, कुलवंत कौर, हरजीत कौर, पंजाब कौर ने बताया कि जब कर्मचारियों को इस मामले की जानकारी थी तो उन्होंने किस कारण राशन वितरित किया। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। सरकार की ओर से बेहतर पोषण देने के लिए सुखा राशन वितरित किया जाता है लेकिन वह भी खराब और कीड़े लगा हुआ दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने पूरे राशन को वापस भेजने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं से आती है दुर्गंध, नहीं खाने लायक
इस दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि गेहूं में से दुर्गंध आती है। गेहूं खाने लायक नहीं है। इससे अच्छा तो सरकार राशन देना ही बंद कर दे। खराब राशन देकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बीमारियां से ग्रस्त करना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि कई बार तो कर्मचारियों की ओर से उन्हें कम राशन भी दिया जाता है। न तो राशन का तोल किया जाता है और न ही अन्य कोई प्रक्रिया है। एक बर्तन को भरकर राशन दे दिया जाता है।
आंगनबाड़ी केंद्र पर कीड़े और सुरलीयुक्त राशन वितरण हुआ है तो इस मामले की जांच करवाएंगे। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- अनीश यादव, डीसी, सिरसा।

तेजा सिंह ढाणी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में धरना देती महिलाएं

तेजा सिंह ढाणी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में धरना देती महिलाएं - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed