फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD will contest the Zilla Parishad elections on the party symbol

हरियाणा: राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मंथन, पार्टी सिंबल के साथ जिला परिषद चुनाव मैदान में आएगी इनेलो

Mon, 04 Jul 2022 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 12:44 AM IST
सार

अभय सिंह चौटाला बोले ने कहा कि पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इनेलो के प्रति षड्यंत्र रच रही है।

विज्ञापन
INLD will contest the Zilla Parishad elections on the party symbol
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हरियाणा के सिरसा शहर के निजी रिसोर्ट में किया गया। इस दौरान जहां एक ओर अग्निपथ योजना और खाद्यान पर जीएसटी बढ़ाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, वहीं दूसरी ओर आगामी जिला परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के फैसले हुए। साथ ही देवीलाल जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की भी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन


रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी से जुड़े पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष, हलकाध्यक्षों एवं हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में इनेलो के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने भाग लिया। अग्निपथ योजना के खिलाफ निंदा प्रस्ताव इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा लेकर आए।
विज्ञापन


जबकि जीएसटी बढ़ाने के विरोध का प्रस्ताव इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती लेकर आए।  प्रधान महासचिव विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इन चुनावों में इनेलो ने पूरी ताकत से आमजन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। यही वजह है कि भाजपा-जजपा गठबंधन व कांग्रेस से तंग आए लोगों ने इनेलो की नीतियों को सराहते हुए उनमें विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों में पार्टी की वोट प्रतिशतता 26.6 फीसदी बढ़ी है। आने वाले समय में प्रदेशभर में होने वाले जिला परिषदों के चुनाव भी इनेलो अपने सिंबल पर लड़ेगी। बेशक इन चुनावों में पार्टी को वोट प्रतिशत कितनी भी प्राप्त क्यों न हो मगर उससे पार्टी को गांवों स्तर पर अपनी स्थिति का आकलन करने में सुविधा होगी और उसी आधार पर और ज्यादा तैयारी करते हुए 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी की जा सकेगी।

25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाले सम्मान समारोह की अभी से पूरे जोर शोर से तैयारी करें और ग्राम, वार्ड स्तर पर सभी लोगों को सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिए कहा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रस्ताव को 25 सितंबर तक टाल दिया।

अभय सिंह ने भाजपा पर लगाए इनेलो के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा इनेलो के प्रति षड्यंत्र रच सकती है क्योंकि वह जानती है कि वर्ष 2024 में हरियाणा में प्रदेशवासियों की सेवा का अवसर इनेलो को मिलेगा। इस दौरान जिला फतेहाबाद व दादरी के जिलाध्यक्षों ने अभय चौटाला से आग्रह किया कि इस बार चौधरी देवीलाल का सम्मान दिवस उनके जिलों में मनाया जाए।

उन्होंने कहा कि वे इस सिलसिले में जल्द ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर राय लेंगे और उनके आदेश को सभी को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंनेआरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री जर्मनी के तानाशाह हिटलर के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं और चाहते हैं कि देश की केवल 15 फीसदी आबादी ही ठीक तरीके से जीवन निर्वाह कर सके और शेष 85 फीसदी जनता मजदूरी कर अपना पेट भरे। इसी लक्ष्य पर काम करते हुए केंद्र सरकार देश के हर सरकारी विभाग से छेड़छाड़ कर निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

एकजुट होकर संगठन को करें मजबूत : सुनैना चौटाला
इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा व प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि उनके संगठन में अभय सिंह चौटाला जैसा सशक्त निर्णय लेने वाला नेता है जिसका पूरे संगठन को प्रदेश में लाभ मिलता है।  इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा तथा इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि भाजपा ने आज पूरे देश में भाईचारे को खत्म कर दिया है।


हिंदु-मुस्लिमों के बीच खाई पैदा करके देश को एक खतरनाक मुकाम पर पहुंचा दिया है। पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला ने संबोधित किया। मंच संचालन जसबीर सिंह ढिल्लों व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शिक्षाविद् आरएस चौधरी, ओम प्रकाश गोरा पूर्व विधायक, डॉ. सीता राम पूर्व विधायक, नरेश बादली पूर्व विधायक, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed