{"_id":"65983a3206e1e50234000c5b","slug":"inld-will-contest-elections-on-all-ten-parliamentary-seats-in-the-state-abhay-chautala-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13054-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो प्रदेश में सभी दस संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो प्रदेश में सभी दस संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा : अभय चौटाला
विज्ञापन
इनेलो जिला कार्यालय में उपस्थित इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व अन्य
सिरसा। इनेलो जिला कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश में सभी दस संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सिरसा की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर प्रदेश में सत्तासीन होगा।
चौटाला ने कहा कि इस क्रम में विजयी होने पर प्रदेश में एक बड़ा संदेश जाएगा और इनेलो को सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकेगी। सत्तासीन होने पर पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों को लागू कर हरियाणा को सही मायने में विकसित बनाया जाएगा। इनेलो नेता ने कहा कि उन्होंने अपनी पदयात्रा के दौरान हजारों लोगों से मिलकर जाना कि गठबंधन शासन में लोग बुरी तरह तंग हैं और इससे छुटकारा चाहते हैं। प्रदेशवासी चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। ताकि इस जनविरोधी सरकार को चलता कर सकें। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेशवासी सत्ता में बदलाव चाहते हैं और इनेलो के सत्तासीन होने पर उन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया है। इनेलो आगामी विस चुनावों में 50 फीसदी टिकटें युवाओं को देगा। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला, कश्मीर सिंह करीवाला, उमेद लोहान, उदयवीर राणा, डॉ. सीताराम, जयकुमार पंवार, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन, जसवीर सिंह मौजूद रहे।
बैकवर्ड सम्मेलन की तैयारियों के दिए निर्देश
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि आगामी 14 जनवरी को सिरसा में बैकवर्ड प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीब 50 हजार बैकवर्ड लोग शामिल होंगे। ये सम्मेलन बाईपास रोड पर दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियों के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी पूरी तन्मयता से जुटें। साथ ही कैथल में आगामी 21 जनवरी को युवा इनेलो का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।