फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD's show of strength in Fatehabad on the birth anniversary of Chaudhary Devi Lal

चौधरी देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
INLD's show of strength in Fatehabad on the birth anniversary of Chaudhary Devi Lal
सिरसा। पूर्व उपप्रधानमंत्री जन नायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में रविवार को सम्मान दिवस रैली के जरिये इनेलो शक्ति प्रदर्शन करेगा। रैली में दूसरों प्रदेशों के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को फतेहाबाद में प्रस्तावित रैली को लेकर इनेलो ने तैयारियां कर ली है। इनेलो नेताओं का दावा है कि सिरसा से रैली में जाने के लिए 2500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की बुकिंग की गई है। इसमें बड़ी संख्या में समर्थक रैली के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में सिरसा कार्यकर्ताओं की बैठक भी कई दिन पहले हो चुकी है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला फतेहाबाद में ही समर्थकों की बैठक भी ले चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, विपक्षी दलों को एकजुट करने के साथ ही रैली से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शंखनाद किए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से इस रैली में नेता आएंगे। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, संजय झा, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी के कोई प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की ओर से भी आएंगे चाहवान
इनेलो के लिंक राजस्थान में भी हैं। इसलिए उम्मीद है कि राजस्थान की ओर से भी समर्थक सिरसा से होते हुए फतेहाबाद की ओर रैली में आ सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन भी सतर्क है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

रैली को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सिरसा से रैली में जाने के लिए 2500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा कई बड़े नेता भी रैली में शिरकत करेंगे।
- महावीर शर्मा, इनेलो प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed