{"_id":"617ad9e8226f451e3f0e6953","slug":"inld-leaders-showing-their-true-face-by-saying-violent-things-digvijay-sirsa-news-hsr6156202162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसात्मक बातें कहकर असली रंग दिखा रहे इनेलो नेता : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसात्मक बातें कहकर असली रंग दिखा रहे इनेलो नेता : दिग्विजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ज्यों-ज्यों उपचुनाव में मतदान का समय नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों इनेलो नेता जेजेपी के कार्यकर्ताओं को फोन से संपर्क कर उन्हें जबरन चाय पर आमंत्रित करने की बात कह रहे हैं। न जाने पर देख लेने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं कुछ ऐसी चीजें भी वायरल हो रही हैं कि वे टांगे तोड़ने और पिटवाने जैसी हिंसात्मक बातें कहकर अपना असली रंग दिखा रहे हैं। उन्होंने इनेलो नेताओं से कहा कि वे किसी प्रकार की गलतफहमी में न रहें क्योंकि अब हरियाणा में कानून का राज है और पूरी शांति के साथ ही व्यवस्था कायम रखी जाएगी। जजपा नेता ने कहा कि गांव जमाल में हुए उपमुख्यमंत्री के विरोध के मामले में भी यह पाया गया कि विरोध करने वाला एक भी व्यक्ति गांव जमाल का नहीं था बल्कि 90 फीसदी लोग इनेलो व उसके प्रायोजित थे।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की वास्तविकता पर लगाए प्रश्न चिह्न
दिग्विजय सिंह चौटाला ने संयुक्त किसान मोर्चा के 43 प्रतिनिधियों की वास्तविकता पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि उनमें से एक प्रतिनिधि तो कांग्रेस के पक्ष में मतदान का प्रचार करता नजर आता है तो दूसरा इनेलो प्रत्याशी के लिए और तीसरा स्वयं चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की परिभाषा को समझा जाए तो सभी 43 किसान नेताओं की आवाज एक होनी चाहिए मगर ऐलनाबाद उपचुनाव में ही किसान नेताओं की व्याख्या और स्वर बदले हुए नजर आए। इससे ये उजागर हो गया है कि सभी किसान नेताओं के अपने-अपने लाभ हैं और वे उसी के अनुरूप अपनी विचारधारा प्रकट करते हैं।