{"_id":"6817b9efdf98593c3a0824e8","slug":"inld-demands-solution-of-haryana-punjab-bhakra-water-dispute-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137352-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इनेलो ने की हरियाणा-पंजाब भाखड़ा जल विवाद सुलझाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इनेलो ने की हरियाणा-पंजाब भाखड़ा जल विवाद सुलझाने की मांग
Mon, 05 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रानियां। पंजाब-हरियाणा भाखड़ा जल विवाद के जल्द समाधान करने को लेकर इनेलो कार्यकर्ता 5 से 7 मई तक जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। ये जानकारी पार्टी प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कशमीर सिंह करीवाला ने दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के उदासीन रवैये के कारण सिरसा जिले के लोग भाखड़ा के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी सदैव ही किसानों के हितों को समर्पित रही है। पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भगवंत मान सरकार राजनीति कर हरियाणा के हक का पानी रोक रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब द्वारा भाखड़ा के पानी की कटौती करने से प्रदेश के सिरसा जिले सहित कई अन्य जिलों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं भीषण गर्मी और नरमा, कपास व धान रोपनी के सीजन में जल संकट से स्थानीय लोगों को जीवन पर चौतरफा मार पड़ रही है।
हालात यह है कि सिरसा जिला में अधिकतर नहरों में तो पानी की एक बूंद भी नहीं है जिससे किसानों और ग्रामीणों को अब पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इनेलो के प्रदेश सचिव कशमीर सिंह करीवाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता 6 मई को सुबह 10 बजे सिरसा स्थित लघु सचिवालय में एकत्रित होकर पंजाब की हठधर्मिता के खिलाफ प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को केन्द्र सरकार के नाम ज्ञापन देंगे।