{"_id":"6579edbd76e725f3ed07cb76","slug":"injured-by-assault-threatened-to-kill-case-registered-against-3-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11678-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मारपीट कर किया घायल, दी जान से मारने की धमकी, 3 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मारपीट कर किया घायल, दी जान से मारने की धमकी, 3 पर मामला दर्ज
विज्ञापन
बड़ागुढा। बड़ागुढा पुलिस ने गांव रघुवाना निवासी एक व्यक्ति के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गुरदीप सिंह ने बताया कि वह रघुवाना में बस स्टैंड के निकट हेयर सैलून की दुकान करता है। बीते दिन वह अपनी दुकान के बाहर बैठा था कि इसी दौरान गांव के ही सीपी, धरमू व जगतार सिंह सहित 3 लोग आए और आते ही उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान उसके गले में पहना हुआ करीब 20 हजार रुपये का लॉकेट भी कहीं गिर गया, जबकि आरोपियों ने उसके जेब से 7 हजार रुपये भी निकाल लिए। गुरदीप का आरोप है कि उक्त लोगों ने उससे मारपीट करते हुए उसका वीडियो बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। घायल गुरदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने सीपी, धरमू व जगतार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।