फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information on prevention of cybercrimes

Sirsa News: साइबर अपराधों से बचाव के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Information on prevention of cybercrimes
डबवाली।गांव मांगेआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने गांव मांगेआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों, अध्यापकों व स्कूल स्टाफ के साथ मंगलवार को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने नशे जैसी सामाजिक बुराई पर मनमोहक व जागरूकता भरा नाटक मंचित किया और नशे के सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक व शारीरिक नुकसान को उजागर किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज स्वतः ही अपराध, नशा और असुरक्षा से मुक्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नशा शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करता है और गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक संतुलन बिगाड़ देता है, जिससे कॅरिअर और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपराध की ओर धकेलता है और जीवन को अंधकार में ले जाता है। उन्होंने कहा कि आज कई युवा साथियों के दबाव, फैशन, तनाव या गलत संगत के कारण नशे की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि विद्यार्थी “ना” कहना सीखें और सही-गलत में अंतर समझें।
-----
साइबर ठगी के आम तरीके


- फर्जी कॉल या मैसेज भेजकर खुद को बैंक/कंपनी अधिकारी बताना।
- सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करना।
- फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करना।

- ऑनलाइन गेमिंग, फ्री रिचार्ज, लॉटरी या इनाम का लालच देना।

- ओटीपी या पासवर्ड मांगकर बैंक खाते खाली करना।

-------------
इन बातों का ध्यान रखें
- ओटीपी, पिन, पासवर्ड, एटीएम/बैंक विवरण कभी भी किसी से साझा न करें।
- अनजान लिंक, ई-मेल, क्यूआर कोड या ऐप डाउनलोड करने से बचें।

- सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो या लोकेशन सोच-समझकर साझा करें।

- किसी भी ऑनलाइन धमकी, ब्लैक मेलिंग या आपत्तिजनक संदेश को तुरंत नजरअंदाज न करें।

--------------
हेल्पलाइन नंबर


112 – आपातकालीन पुलिस सहायता

181,1091 – महिला हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed