फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Information given about increasing the production of Kharif crops

Sirsa News: खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Information given about increasing the production of Kharif crops
खंड डबवाली के गांव रामपुरा बिश्नोइयान में कृ​षि ​शिविर में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए 
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में एक कृषि शिविर खंड डबवाली के गांव रामपुरा बिश्नोइयान में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न खरीफ फसलों जैसे ग्वार, नरमा, मूंग आदि का उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक वैज्ञानिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत वैज्ञानिक डाॅ. आर के सैनी ने किसानों से आग्रह किया कि वे ग्वार के उखेड़ा रोग की रोकथाम के लिए बीज को बाविस्टिन से उपचारित कर बोएं। उन्होंने ग्वार को हानि पहुंचाने वाले कीटों व बीमारियों की रोकथाम के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में नरमा की गुलाबी सुंडी व मूंग के पीला विषाणु किसानों रोना से निजात पाने के उपायों पर भी चर्चा की। किसानों की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए डाॅ. सैनी ने भूमि की जलधारण क्षमता को बढ़ाने के लिए जैविक खादों के अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। इससे पूर्व कृषि सुपरवाइजर धर्मवीर ने विभिन्न कृषि योजनाओं से किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पानी की बचत करने के लिए धान सीधी बिजाई करने पर जोर दिया। शिविर में किसानों को बीज उपचार की दवा के फ्री सैंपल भी वितरित किए गए। इस आयोजन में वी एलडीए मोहित कुमार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लगभग 80 किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed