फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Indura rushed to file papers with Bishnoi

बिश्नोई संग इंदौरा पहुंचे नामांकन पत्र दाखिल करने

Sat, 22 Mar 2014 12:09 AM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Indura rushed to file papers with Bishnoi
सिरसा संसदीय सीट के लिए शुक्रवार को पंाच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  सबसे पहले हजकां उम्मीदवार डॉ. सुशील इंदौरा ने नामांकन भरा। इसके बाद आम आदमी की पार्टी की ओर से पूनमरति, इंदौरा की पत्नी निर्मला ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। दो आजाद उम्मदीवार भी शुक्रवार को चुनावी मैदान में उतरे, अब कुल 11 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन दाखिल करने आए उम्मीदवारों के साथ समर्थक भी पहुंचे लेकिन लघु सचिवालय के बाहर ही उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के पांचवें दिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और इनेलो पार्टी की ओर से चरणजीत रोड़ी अंतिम दिन नामांकन दाखिल करेंगे। डॉ. सुशील इंदौरा का नामांकन दाखिल करवाने के लिए हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई स्वयं पहुंचे। इस मौके पर आप पार्टी की ओर पूनमचंद रति ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार मेवा सिंह वाल्मीकि व राजबीर सिंह ने भी नामांकन दाखिल कर चुनावी दंगल में ताल ठोक दी है। कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर, बसपा के मांगेराम, माकपा के रामकुमार पहले ही अपना नामांकन दाखित कर चुके हैं। आज तक दाखिल किए गए नामांकन के अनुसार 11 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं और शनिवार को भी नामांकन भरे जाएंगे।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों से उलझे
नामांकन भरने आए आप उम्मीदवार पूनमचंद रति के साथ पहुंचे कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से उस समय उलझ पड़े जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। दरअसल चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार के साथ मात्र पांच लोग ही अंदर जा सकते हैं लेकिन आप कार्यकर्ता अपने नेता के साथ अंदर जाने के लिए आतुर थे। कुछ देर तक पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ता उलझे रहे लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इससे पूर्व हजकां के उम्मीदवार डा. सुशील इंदौरा के साथ भी पांच से अधिक लोग अंदर चले गए थे पर उन्हें किसी ने नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ पति हैं इंदौरा दंपति
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बने हजकां के उम्मीदवार डॉ. सुशील इंदौरा व उनकी पत्नी करोड़पति हैं। नामांकन पत्र के साथ दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सुशील इंदौरा के पास एक लाख रुपये नगद, नौ लाख की एलआईसी, तीन कारों सहित 28 लाख से अधिक चल संपत्ति है जबकि जमीन और प्लाटों की कीमत 75 लाख दिखाई गई है। इसी प्रकार इंदौरा की पत्नी के पास सात लाख की एलआईसी, एक लाख रुपये नगद, साढ़े 21 लाख की कुल चल संपत्ति और 60 लाख की अचल संपत्ति है।



सुखबीर दे रहे भ्रष्ट नेताओं का साथ: कुलदीप
हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भ्रष्टाचार के आरोप में सजा काट रहे इनेलो नेताओं का साथ दे रहे हैं। इस बात की पुष्टि हिसार में अजय सिंह के बेटे दुष्यंत चौटाला के नामांकन पत्र भरवाने आए सुखबीर बादल ने कर दी है। कुलदीप बिश्नोई शुक्रवार को सिरसा से डॉ. सुशील इंदौरा का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद पत्रकार से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो नेता भ्रष्टाचार के आरोप में कैद काट रहे हैं उनका समर्थन कर सुखबीर नेता अपनी छवि को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैने इस मामले की शिकायत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को की है क्योंकि अकाली दल का गठबंधन बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि बादल द्वारा हरियाणा को उसके हक का पानी न देकर हरियाणा की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का हक मारने वाले नेता ने हरियाणा में आकर प्रदेश की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजकां-बीजेपी की लहर है और लोकसभा चुनावों में गठबंधन को सभी सीटों पर विजय मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री गणेशीलाल, जगदीश चोपड़ा, ओमप्रकाश फुटेला, प्रदीप कंबोज एडवोकेट, पृथ्वी जोशी, सुरेश पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed