{"_id":"68b882b912ec7e06dd04dbe9","slug":"indoor-gyms-will-be-built-in-villages-on-the-demand-of-panchayats-5361-lakh-will-be-spent-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143603-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांवों में पंचायतों की मांग बनाई जाएगी इंडोर जिम, 53.61 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांवों में पंचायतों की मांग बनाई जाएगी इंडोर जिम, 53.61 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
चोपटा के गांव दड़बा में बनाई गई जिम
सिरसा। पंचायती राज विभाग की ओर से शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी इंडोर जिम बनाने की तैयारी की जा रही है। गांवों से बड़े स्तर पर युवाओं और बुजुर्गों की ओर से इंडोर जिम की मांग की जाती है, ताकि युवा व बुजुर्ग कुछ समय के लिए शारीरिक कसरत कर सकें। वहीं, ग्राम पंचायत भी युवाओं को नशे से दूर करने की दिशा में कदम उठाते हुए इंडोर जिम को प्राथमिकता दे रही है।
यही कारण है कि पंचायती राज विभाग की ओर से सिरसा और नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के 27 गांवों में इंडोर जिम बनाई जाएगी। इस पर पंचायती राज विभाग 53 लाख 61 हजार रुपये खर्च करेगा।
गांवों में युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां होना बेहद जरूरी हैं। जहां पर पुलिस प्रशासन खेल मैदान बनाकर युवाओं को खेलों से जोड़ रहा है, वहीं अब पंचायती राज विभाग इंडोर जिम बनाकर युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। सभी का एक ही मकसद है कि जिले में नशे से युवाओं को किसी न किसी प्रकार दूर रखा जाए। वह चाहे खेलों से हो या शारीरिक कसरत के माध्यम से हो।
विज्ञापन
इन गांवों में बनाई जाएगी, इंडोर जिम
सिरसा खंड
- शमशाबाद पट्टी
- कुसुंबी
- नटार
- फूलकां
- बाजेंका
- कंवरपुरा
- कंगनपुर
- केलनियां
- शाहपुर बेगू
- मोहम्मद पुर स्लारपुर
- शहीदांवाली
नाथूसरी चोपटा खंड
- नेजियाखेड़ा
- नारायण खेड़ा
- अली महोम्मद
- गदली
- चौबुर्जा
- नेहराणा
- धिंकतानियां
- चांडीवाला
- साहुवाला द्वितीय
- राजपुरा
- अरनियावाली
- कुरथाना
- डिंग मंडी
- शेरपुरा
- तेजियाखेड़ा
- मोचिवाली
- जोधकां।
-- -- -- -- -- -- -- जिले के विभिन्न गांवों में इंडोर जिम बनाई जाएगी। इसका लाभ युवाओं और बुजुर्गों को मिलेगा। जो वहां पर शारीरिक कसरत कर पाएंगे। इंडोर जिम के लिए पंचायतों की ओर से निरंतर मांग की जा रही थी। इसीलिए अब 28 गांवों में इंडोर जिम बनाने के लिए टेंडर लगाया गया है। - गौरव भारद्वाज, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।