{"_id":"664d06cb57c68562ca0bdc54","slug":"indicative-operation-of-polling-day-dashboard-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120069-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मतदान दिवस डैशबोर्ड का सांकेतिक संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मतदान दिवस डैशबोर्ड का सांकेतिक संचालन
Wed, 22 May 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा लघु सचिवालय के एनआईसी कक्ष में मंगलवार को मतदान दिवस डैशबोर्ड सेवा का सांकेतिक संचालन किय
सिरसा। लघु सचिवालय के एनआईसी कक्ष में मंगलवार को मतदान दिवस डैशबोर्ड सेवा का सांकेतिक संचालन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी तक तत्काल सूचना पहुंचाने के लिए यह डैशबोर्ड विकसित किया गया है। आम नागरिक भी पोल डैशबोर्ड वेब पोर्टल पर हर पल की अपडेट ले सकेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह के निर्देशानुसार डीआईओ सिकंदर ने सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि यह डैशबोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से चलेगा। इसमें सेक्टर ऑफिसर हर केंद्र पर मतदान की शुरुआत से समाप्ति तक की सारी गतिविधियों को अपडेट करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह एप और डैशबोर्ड चुनाव प्रक्रिया में सभी अधिकारियों के लिए एक केंद्रीकृत उपकरण के रूप में सहायता करेगा। यह मतदान पूर्व प्रबंधन, मतदान के दिन मतदान की निगरानी, जानकारी के लिए मोबाइल और वेब एप्लिकेशन है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके तहत मतदान दिवस से पहले दिन और मतदान के दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सेक्टर ऑफिसर मोबाइल एप के माध्यम से अपडेट करेंगे। मतदान के दिन पोल डैशबोर्ड वेब पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। इस सेवा की जरूरत पिछले हर चुनाव में महसूस की जा रही थी।