फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   incroachment

अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद टीम को दुकानदारों ने घेरा

Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
incroachment
नप कर्मचारियों के घेराव की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के निर्देश पर सोमवार को नगर परिषद टीम ने रोडी बाजार, सदर बाजार में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानदारों के साथ नप कर्मचारियों की बहस भी हुई लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते दुकानदार शांत हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए बाजारों में पहुंचे। नप कर्मचारी धर्मेंद्र फौजी, पवन कुमार, लिपिक सुनील कुमार, दरोगा नरेश, राजेंद्र, बलवंत, विनोद व सुभाष की टीम ने सदर बाजार से अभियान चलाया। सदर बाजार से होते हुए टीम मोहता मार्केट और उसके बाद पालिका बाजार पहुंची। जहां से दुकानों के बाहर लगाए होर्डिंग व बैनरों को उठाकर ट्रॉली में डाला गया। इसी दौरान पालिका बाजार में दुकानदारों ने टीम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक दुकानदार ने अपने रिश्तेदारों की दुकानों के चालान नहीं काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी दौरान एकत्रित दुकानदारों ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि वे फैशन कैंप वाली गली में जाकर अतिक्रमण क्यों नहीं हटाते, वह सबसे तंग बाजार है। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि वे सभी बाजारों में जा रहे हैं। नप कर्मचारी पवन कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहने की चेतावनी दुकानदारों को दी। लेकिन दुकानदार नहीं माने। तब नप कर्मचारियों ने मामला बढ़ता देख सिटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को शांत किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में किसी प्रकार का भेदभाव न होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी शिफ्ट करने के लिए दो दिन का नोटिस
शहर में डेयरियां चल रही है। लोग इसके खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत डाल रहे हैं। इसी के चलते नगर परिषद के कर्मचारी शाम को इंद्रपुरी मोहल्ले में घर में चलाई जा रही डेयरी को लेकर डेयर संचालकों के पास पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें डेयरी शिफ्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। टीम अतिक्रमण के दौरान हर बाजार में जा रही है। दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर ही रखे, अन्यथा चालान किए जाएंगे। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई जाती है।
-अविनाश सिंगला, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सिरसा नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed