फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Increased purchase of utensils in the festive season, high demand for brass and copper utensils

Sirsa News: त्योहारी सीजन में बर्तनों की बढ़ी खरीद, पीतल व तांबे के बर्तनों की मांग ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Increased purchase of utensils in the festive season, high demand for brass and copper utensils
बाजार में दुकान से बर्तन खरीददते हुए ग्राहक। 
सिरसा। शहर में त्योहारी सीजन को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। लोग खरीदारी करने के लिए बर्तन बाजार का रुख करने लगे हैं। नवरात्रों के साथ ही पहले से 60 फीसदी ग्राहकी बढ़ी है। जिसके चलते बर्तन व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें इस दिवाली करोड़ो का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




त्योहार के साथ शादियों का सीजन भी इस बार कारोबार की खनक बढ़ा रहा है। बर्तन व्यापारियों की मानें तो बर्तन बाजार में इस बार तेजी की आस है। स्टील, तांबा, पीतल और नान स्टिक बर्तनों की खरीद खूब हो रही है। इस बार महिलाओं की पहली पसंद गोल्ड प्लेट डिनर सेट, मल्टीपल कड़ाही, इंपोर्टेड डिनर सेट और नान स्टीक बर्तन बनी हुई है।
विज्ञापन


---------------------



पीतल व तांबे की अधिक मांग

दुकानदारों ने ग्राहकों की बदल रही पसंद को समझकर उसी अनुसार अपनी दुकानों में आइटम सजाए हुए हैं। इस वर्ष बर्तन बाजार में लोग स्टील के बर्तन कम और स्वास्थ्य के नजरिए से पीतल और तांबे के बर्तन अधिक पसंद कर रहे हैं। कोरोना के बाद पीतल व तांबे के बर्तनों की अधिक मांग बढ़ी है। पिछले साल की तरह इस साल भी पीतल व तांबे के बर्तनों की मांग है। लोग अपने घरों के लिए पीतल व तांबे के बर्तन खरीद रहे हैं। लोगों का मानना है कि इन दोनों धातुओं में खाना बनाने और खाने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---






नए डिजाइन में उपलब्ध हैं बर्तन

इस समय बाजार में नए-नए डिजाइनों में बर्तन मौजूद हैं। इस समय रंग-बिरंगे बर्तन भी बाजारों में देखने को मिल रहे हैं। पीतल व तांबे के बर्तनों में चम्मच से लेकर बाल्टी तक दुकानदारों के पास है। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा खरीदारी छोटे बर्तनों की हो रही है। जिसमें ग्राहक चम्मच, गिलास, कटौरी, लौटा व जग ले रहे हैं। इसी के साथ शादियों का सीजन है इसलिए बर्तन सेट भी बिक रहें है।



---

-----
बाजार में ग्राहकी शुरू हो गई है। लेकिन असल खरीदारी धनतेरस के दिन होगी। इस दिन सबसे ज्यादा लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। वहीं पिछले साल की तुलना में इस समय बर्तनों की 20 फीसदी कीमत भी बढ़ी है। जिसके कारण ग्राहक छोटे बर्तनों को खरीद रहे हैं।



--- विनय कुमार, दुकानदार





-------

स्टील व तांबे के बर्तनों की काफी खरीदारी बढ़ी है। नवरात्रों के साथ ही बाजार में सेल पर काफी असर देखने को मिला है। वहीं त्योहारों को लेकर ग्राहक बड़े बर्तनों के बजाए छोटे बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। बाजारों में अभी से काम की शुरुआत हो चुकी है और आगे कई महीनों तक ऐसे ही रहने वाला है।


---राकेश , दुकानदार

-------
त्योहारों में बर्तन खरीदने शुभ माने जाते हैं। इसलिए घर के लिए तांबा के बर्तन खरीद रहा हूं। तांबा के बर्तन में खाना बना कर खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं तांबे के बर्तन में पानी रख कर पीना काफी गुणकारी माना जाता है। इसलिए घर के लिए तांबे के बर्तन खरीद रहा हूं।

-----ग्राहक--काशी राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed