{"_id":"69fe183603dd89ee51082787","slug":"income-tax-survey-launched-establishments-of-3-traders-inspected-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158100-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आयकर सर्वे जारी, 3 व्यापारियों के प्रतिष्ठान खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आयकर सर्वे जारी, 3 व्यापारियों के प्रतिष्ठान खंगाले
Fri, 08 May 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 08 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के तीन व्यापारियों के निवास पर आयकर विभाग की टीमों का सर्वे 24 घंटे बाद भी जारी रहा। शुक्रवार को अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े बही खाते, बैंक खातों, लॉकर और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की।
जांच के दौरान व्यापारियों के परिवार के सदस्य घर में ही रहे और बाहर नहीं निकले। सूत्रों का कहना है कि आयकर अधिकारियों के पास पिछले वर्षों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और साधारण मामले के मुकाबले जांच में इतना समय लगना बड़े खुलासे की संभावना को दर्शाता है।
जांच की शुरुआत वीरवार सुबह पांच बजे हुई थी। उप आयकर आयुक्त नमिता शर्मा के नेतृत्व में आठ टीमों ने सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ भादरा बाजार में चीनी व्यापारी सुभाष गोयल, नोहरिया बाजार में ललित गोयल और कल्याण नगर गली नंबर पांच में सुशील साहूवाला के घरों पर दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार इन व्यापारियों का दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में कारोबार है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने अभी तक जांच के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार कमरे, रसोई, बेडरूम, अलमारी, बाथरूम व स्टोर सहित घर का हर कोना खंगाला जा रहा है।