फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   income tax department returned mobile phone to grp

Sirsa News: आयकर विभाग ने आरोपी का मोबाइल जीआरपी को लौटाया

Thu, 19 Feb 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
income tax department returned mobile phone to grp
आयकर विभाग ने उठाए सवाल- मोबाइल सील क्यों नहीं किया, सोने का सैंपल क्यों नहीं लिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से बरामद एक किलो 117 ग्राम सोने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आयकर विभाग ने आरोपी मोहन लाल का मोबाइल जीआरपी थाना सिरसा को लौटा दिया है। जीआरपी पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल आयकर विभाग के रोहतक कार्यालय भेजा था, लेकिन विभाग ने इसे वापस कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने जीआरपी थाने से कहा कि मोबाइल सील बंद हालत में नहीं भेजा गया है। आरोपी से बरामद करने के तुरंत बाद उसे सील किया जाना चाहिए था। इसके अलावा, विभाग ने यह भी सवाल उठाया कि आरोपी से जब्त किए गए सोने का सैंपल क्यों नहीं लिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जीआरपी की स्पेशल टीम के एएसआई विष्णु ने आरोपी मोहन लाल उर्फ मनोहर निवासी ऐलनाबाद सिरसा से 58 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल, एक सोने की अंगूठी और सोने की कान की बाली भी बरामद की थी। आरोपी ने एक किलो 117 ग्राम सोने के 57 बिस्कुट जुराबों में छुपाकर बैग में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्कुटों पर फाइन गोल्ड लिखा था और यह 24 कैरेट का बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह तीन-चार बार दिल्ली से सोना लाकर सिरसा शहर के कई सुनारों को सप्लाई कर चुका है। सोना दुबई से तस्करी कर मुंबई लाया गया था, जिसके बाद गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली होते हुए सिरसा पहुंचाया जा रहा था।

जीआरपी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं
इस पूरे मामले में जीआरपी हरियाणा के आईजी मनीष चौधरी, एसपी नितिका गहलोत और सिरसा जीआरपी थाना पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। मामला सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन जांच एजेंसियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आयकर विभाग द्वारा मोबाइल वापस करने और सैंपल न लिए जाने पर उठाए गए सवालों से जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।


कोई कोई वैध बिल पेश नहीं कर सका आरोपी

राजकीय रेलवे पुलिस शनिवार को रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। दोपहर को दिल्ली से चलकर बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान यात्री मोहन लाल के बैग में एक किलो 117 ग्राम सोने के 57 बिस्कुट मिले। वह सोने का कोई वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सोने को जब्त कर लिया और आयकर विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed