{"_id":"601ed4138ebc3ed1b168c614","slug":"income-increased-after-hardening-sirsa-depo-reached-number-three-in-the-state-sirsa-news-rtk5941388153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद बढ़ी इनकम, प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचा सिरसा डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद बढ़ी इनकम, प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचा सिरसा डिपो
विज्ञापन
बस स्टैंड का निरीक्षण करते रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा सख्ती करने के बाद अब फिर से सिरसा डिपो आय के मामले में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुुका है। जबकि एक माह पहले सिरसा डिपो का स्थान प्रदेश में 12वें स्थान पर था। डिपो की हर रोज की औसतन आय 14 लाख 34 हजार के लगभग है। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल ने डिपो में चालक और परिचालकों को भी समय पर टिकट काटने और उड़नदस्ता टीमों को बसों में चेकिंग प्रक्रिया बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि लॉकडाउन के कारण करीब छह माह तक तब बसों को बंद किया गया था। जिसके कारण रोडवेज को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। जबकि इसके पश्चात बसों की सुविधा शुरू की गई तो सिरसा डिपो आय मामले में प्रदेश में 12वें स्थान पर था और हर रोज की आय 12 लाख 55 हजार के लगभग थी। महाप्रबंधक के तबादले के बाद अब बसों की डेली की रसीट 34 रुपये तक पहुंच चुकी है। सिरसा डिपो प्रदेश में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
बिना टाइम वाली बसों को करवाया बंद
दिल्ली रूट बंद होने के कारण दूसरे डिपो अधिकारियों की ओर से दिल्ली जाने वाली बसों को सिरसा डिपो की तरफ भेज दिया जाता था। जिसके कारण बस स्टैंड पर हर रोज 50 से अधिक बसे बिना टाइम के पहुंचती थी। ऐसे में अब रोडवेज महाप्रबंधक ने दूसरे डिपो की बिना टाइम के आने वाली बसों को भी बंद करवा दिया है। जिसके कारण सिरसा डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
दो लाख तक बढ़ी रोडवेज की रोज की आय
रोडवेज की अब हर रोज की आय बढ़ रही है। बीते माह से अब हर रोज सिरसा डिपो की आय दो लाख रुपये बढ़ी है। बीते माह जनवरी में सिरसा डिपो की आय 12 लाख 55 हजार के लगभग थी। लेकिन इस माह की औसतन आय 14 लाख 34 हजार के लगभग है। किलोमीटर के अनुसार हर रोज की रसीट में 4.46 रुपये बढ़ोतरी हुई है।
प्रति किलोमीटर के अनुसार एक सप्ताह में आई रसीट
तिथि, रसीट
30 जनवरी 30.03
31 जनवरी 30.25
01 फरवरी 34.52
02 फरवरी 33.97
03 फरवरी 33.41
04 फरवरी 32.26
05 फरवरी 32.03
कोट्स
आय मामले में सिरसा डिपो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। परिचालकों को समय पर यात्रियों की टिकट काटने और उड़नदस्ता टीम को बसों की चेकिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। बीते माह सिरसा डिपो प्रदेश में 12वें स्थान पर था। डिपो में सुधार करने को लेकर ओर भी तैयारी की जा रही है।
- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा।