फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inauguration of two projects worth Rs 66.10 crore and foundation stone of nine in the district

जिले में 66.10 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन व नौ का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of two projects worth Rs 66.10 crore and foundation stone of nine in the district
रानियां में परियोजनाओं का शिलान्यास करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह व उनके साथ उपायुक्त पार्थ गुप् - फोटो : Sirsa
सिरसा/रानियां। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में वीडियो कांफ्रेंस से प्रदेश में दो हजार करोड़ की 170 परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया। जिला सिरसा में तहसील कार्यालय रानियां में आयोजित कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने जिले में करीब 66 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि की दो परियोजनाओं का उद्घाटन व नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। अब देश व प्रदेश प्रगति के नए रास्ते पर हैं। प्रदेश भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो पूरे प्रदेश को विकास कार्यों की समान रूप से सौगात देते हैं। परियोजनाओं में बिजली विभाग की भी कई परियोजनाएं शामिल हैं, जिससे जिले में बिजली आपूर्ति काफी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सिरसा व विधानसभा रानियां में आज करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद बैनीवाल, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, नगराधीश अजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं की मिली सौगात
जिले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से गांव नकोड़ा में 536.59 लाख रुपये की लागत से बनाए गए 33केवी सब-स्टेशन व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से गांव अलीका में 813.19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आईटीआई भवन का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास
जिले के गांव किराड़कोट में 147.20 लाख रुपये से बनने वाले वाटर वर्क्स, गांव बाजेकां में 543.60 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन, गांव करीवाला में 239.65 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। इसी प्रकार गांव माधोसिंघाना में 205.25 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन, गांव गोदिकां में 850.01 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन, गांव अहमदपुर में 563.10 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन, गांव फतेहपुरिया नियामत खां में 890 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन, सिरसा शहर के सेक्टर-20 में 447.21 लाख रुपये से बनने वाले 33केवी सब स्टेशन व गांव जमाल में 1375 लाख रुपये से बनने वाले 132केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed