फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inauguration of traffic park in traffic station: Every Saturday children will be taught traffic rules

यातायात थाना में ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन : हर शनिवार बच्चों को पढ़ाया जाएगा यातायात नियमों को पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of traffic park in traffic station: Every Saturday children will be taught traffic rules
ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बचपन का समय सीखने और सिखाने का समय होता है। बच्चे किसी भी बात को बहुत जल्दी से ग्रहण करते हैं। इसलिए स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने लोगों को भी प्रेरित करें। उक्त विचार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने यातायात थाने में बने ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन करने के उपरांत व्यक्त किए।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से ट्रैफिक थाने में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यह पार्क बनाया गया है। यहां प्रत्येक शनिवार को किसी एक स्कूल को तथा स्टाफ सदस्यों को बुलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह ट्रैफिक पार्क बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने में कारगर साबित होगा। बच्चे स्कूल के समय में ही यातायात नियमों का पालन करेंगे तो भविष्य में एक अच्छे वाहन चालक तथा नागरिक साबित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों तथा स्टाफ को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर किसी भी परिवार में सड़क दुर्घटना से किसी व्यक्ति की जान चली जाती है तो उसका असर उसकी कई पीढ़ियों तक पड़ता है। वह परिवार कभी उभर नहीं पाता। उन्होंने आह्वान किया कि अगर हम मन से यातायात नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और पुलिस की जागरूकता का काफी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed