फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the NP team, challans for those who throw garbage in the open

नप टीम में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the NP team, challans for those who throw garbage in the open
रोड पर सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में लचर सफाई व्यवस्था पर डीसी के निरीक्षण के बाद अब नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सफाई के निर्देश दिए तो नप टीम ने मंगलवार से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बरनाला रोड, हिसार रोड सहित विभिन्न पार्कों की सफाई की। खुले में कूड़ा फेंकने वालों 15 लोगों के चालान काटे गए। नप अधिकारियों ने ये अभियान प्रतिदिन चलाए जाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने सोमवार केेेे शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने बरनाला रोड, आंबेडकर चौक, हिसार रोड, महाराणा प्रताप चौक, रोड़ी बाजार, भादरा पार्क, टाउन पार्क सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। काठ मंडी के पास डीसी पार्क का भी निरीक्षण किया। डीसी ने गोल डिग्गी चौक पर लचर सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी और कार्रवाई के आदेश दिए। अब मंगलवार को नप प्रशासन हरकत में आ गया। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बरनाला रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास डंपिंग स्टेशन के आसपास सफाई की। इतना ही नहीं खुले में पड़ा कचरा भी उठाया गया। सड़क किनारे सफाई कर दी गई।
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने वालों के 15 लोगों के चालान काटे
डीसी अनीश यादव ने निरीक्षण के दौरान कई ऐसे दुकानदारों के चालान काटने के निर्देश दिए थे जो डस्टबिन में कूड़ा फेंकने की बजाय खुले में फेंक रहे थे। इन सभी दुकानदारों के साथ-साथ कई अन्य लोगों के भी चालान काटे गए। नप टीम ने मंगलवार को खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के 15 चालान किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की स्थिति मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के आदेश विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बरनाला रोड पर सफाई करवा दी गई। इतना ही नहीं खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के भी चालान काटे गए हैं। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसलिए दुकानदारों और आम लोगों से अपील है कि वे कचरे को खुले में फेंकने की बजाय डस्टबिन में डालें या नगर परिषद की ओर से बाजारों में जाने वाली गाड़ी में ही डालें।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।

सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी।

सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed