फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the new session, students will get the gift of fashion creative writing, artificial intelligence course

नए सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगी फैशन क्रिएटिव राइटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the new session, students will get the gift of fashion creative writing, artificial intelligence course
नए सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगी फैशन क्रिएटिव राइटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की सौगात
विज्ञापन

सीडीएलयू में कौशल विकास पर आधारित नए कोर्स शुरू करने पर मंथन
नए सत्र से शुरू होंगे कई प्रोफेशनल कोर्स, बीते वर्ष शुरू हो चुके हैं 6 कोर्स
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रशासन नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पर आधारित शिक्षा लागू करने के लिए जी जान से जुटा है। बीते वर्ष न्यू एजूकेशन पर आधारित 6 कोर्स शुरू करने के बाद अब नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को कौशल विकास के मामले में दक्ष बनाने के लिए फैशन, लाइफ स्टाइल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेंडर स्टडीज आदि विषयों के नए कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार गहलावत की अगुवाई में विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें सभी विभागों द्वारा नए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-2023 से स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नये रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। ये सभी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास पर आधारित होंगे। उद्योग जगत की मांग के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा सिलेबस तैयार करके 20 फरवरी तक शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता कार्यालय में भेजना होगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता व अध्यक्षों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

---
व्यवहारिक ज्ञान भी देना जरूरी : वीसी
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक रूप से भी दक्ष होना चाहिए। विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अंदर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनेक पाठ्यक्रम प्रारंभ करके विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से भी कौशल विकास पर आधारित नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय हाल ही में आयोजित हुई शैक्षणिक परिषद की बैठक में लिया गया था और बैठक के निर्णय के अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा नए कोर्स का मसौदा तैयार किया गया। कुलपति ने अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों को यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप एकेडमिक प्रोग्राम्स तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिलेबस तैयार करते वक्त प्राध्यापकों को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवश्यकताओं एवं शैक्षणिक मापदंडों को मद्देनजर रखते हुए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीडीएलयू शुरू करेगा स्पेशल बीएड
कॉमर्स एंड मैनेजमेंट फैकल्टी द्वारा एग्री बिजनेस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस आदि विषयों पर पाठ्यक्रम शुरू करने की चर्चा की गई। इसी प्रकार फैकल्टी ऑफ एजुकेशन द्वारा स्पेशल बीएड प्रारंभ करने से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने के बारे में बताया गया। फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस द्वारा एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस ने एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए साइकोलॉजी आदि विषयों के बारे में बताया। फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज ने चार वर्षीय बीए जेएमसी तथा क्रिएटिव राइटिंग व कम्युनिकेशन स्किल्स पर आधारित पाठ्यक्रमों के शुरू करने की योजना के बारे में कुलपति को अवगत कराया।
---
इन पर भी हुई चर्चा
- फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर चार वर्षीय बीटेक प्रारंभ करने की योजना तैयार कर रहे हैं।
- फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंस द्वारा बीएससी फैशन डिजाइनिंग और लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी शुरू करने की योजना है।
- फैकल्टी ऑफ लॉ द्वारा जेंडर जस्टिस तथा लॉ ऑफ ट्रांसपेरेंसी पाठ्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed