{"_id":"6148c0bf8ebc3eb62630a697","slug":"in-the-name-of-sending-abroad-eight-lakhs-harassed-a-friend-left-himself-sirsa-news-hsr6122558128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दोस्त से आठ लाख ऐंठे, खुद चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दोस्त से आठ लाख ऐंठे, खुद चला गया
विज्ञापन
सिरसा। गांव सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कबूतरबाजी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें कुलवीर सिंह व अनमोल बाजवा निवासी गांव मोरीवाला शामिल हैं।
पुलिस को दिए बयान में दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका कुलबीर सिंह के साथ अच्छा दोस्ताना था। दोनों मिलकर लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर पैसे ऐंठते थे, जिसका उसे बाद में पता चला। दिलबाग सिंह ने बताया कि कुलबीर सिंह ने उसे भी कहा कि तुझे भी परिवार सहित अमेरिका भेज दूंगा। जिस पर उसने कहा कि उसका पासपोर्ट रिन्यू नहीं है। कुलबीर सिंह ने कहा कि पासपोर्ट रिन्यू की कोई दिक्कत नहीं है, वहां तो पासपोर्ट नंबर की जरूरत है। बाद में समय मिले तो रिन्यू करवा लेना। उसने कुलबीर सिंह की बातों में आकर अपने दस्तावेज जमा करवा दिए। कुलबीर सिंह ने कहा कि अमेरिका भेजने का खर्च करीब 8 लाख रुपये आएगा। उसने दिसंबर 2017 में 6 लाख रुपये की राशि कुलबीर सिंह के प्रीतम पैलेस के निकट कार्यालय में अमर सिंह निवासी सिकंदरपुर के सामने दे दी। इसके बाद जनवरी 2018 में उसने अनमोल को ढाई लाख रुपये की राशि अमर सिंह के सामने ही दे दी। अप्रैल 2018 में कुलबीर सिंह अमेरिका चला गया और उसे विश्वास दिलाया कि आपके ही काम के लिए जा रहा हूं। कुछ दिनों बाद अनमोल बाजवा ने फोन कर कहा कि आपके दस्तावेजों में कुछ कमियां निकली है, इसलिए आपको कुछ साल रुकना पड़ेगा।
दिलबाग सिंह ने बताया कि इस पर उसने अपनी पेमेंट वापस मांगी। 26 जून 2018 को कुलबीर सिंह ने 80 हजार रुपये उसके खाते में जमा करवाए और बाकी रकम भारत आने के बाद देने की बात कही। काफी समय तक वह पैसे की मांग करता रहा, लेकिन दोनों ने उसके पैसे नहीं लौटाए। दोनों ने मिलकर उसे 8 लाख रुपये की चपत लगा दी। जब उसने सख्ती से बात की तो दोनों ने उससे कहा कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। अगर किसी को शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। दोनों उसे बार-बार धमकियां दे रहे हैं, जिस पर उसे जान माल का खतरा भी बना हुआ है। थक हारकर उसने पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।