फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the modern era, cyber criminals are adopting new methods to cheat people.

साइबर अपराधी ‘जंप डिपोजिट’ के जरिए खाता कर रहे खाली : एसपी

Mon, 17 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the modern era, cyber criminals are adopting new methods to cheat people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि आधुनिक युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों ने अब ठगी का एक नया तरीका अपनाया है, जिसे ''जंप डिपोजिट'' का नाम दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठग इस तकनीक के जरिए चंद ही मिनटों में आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। जंप स्कैम में साइबर ठग पहले आपके खाते में एक छोटी राशि जैसे 2000 रुपये ट्रांसफर करते हैं। यह राशि सच में आपके खाते में आती है। इस संबंध में आपको इसका टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन भी प्राप्त होता है। असल खेल नोटिफिकेशन के बाद शुरू होता है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधियों ने तकनीकी रूप से ऑटोमेटिक अमाउंट निकालने का सिस्टम सेटअप तैयार किया होता है। जब आप बैलेंस चेक करने के लिए यूपीआई एप पर जाकर पिन डालते हैं, तो उसी समय आपके खाते से बड़ी राशि साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर हो जाती है। आपके खाते का बैलेंस शून्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही आपके खाते में क्रेडिट आता है। तो तुरंत बैलेंस चैक न करें, क्योंकि साइबर अपराधी आपके बैंक खाते पर घात लगाकर बैठे होते हैं, जैसे ही आप अपने बैंक अकाउंट में बैलेंस चैक करने के लिए फोन पर आए टेक्स्ट मैसेज या नोटिफिकेशन पर क्लिक करते हैं, तो आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि फोन पर आए किसी भी प्रकार के टेक्स्ट मैसेज, नोटिफिकेशन या अन्य लिंक पर 15 से 20 मिनट तक क्लिक न करें। 15 से 20 मिनट के बाद आप अपना बैलेंस चैक करते हैं तो, अपनी यूपीआई में एक बार गलत पिन का इस्तेमाल करें।




उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें अन्यथा राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 पर पर कॉल करें, क्योंकि समय रहते आपकी राशि को ब्लॉक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed