{"_id":"b91eef8c4b0bf97e3599bbf3bc9fc20b","slug":"in-the-foreign-language-department-will-cdlu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में बनेगा विदेशी भाषा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में बनेगा विदेशी भाषा विभाग
सिरसा।
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में विदेशी भाषा का भी विभाग खोला जाएगा। इससे विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
विदेशी भाषा में जपानी, जर्मनी या स्पेनिश में से एक का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिंदी, संस्कृत व पंजाबी भाषा के विभागों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री सोमवार को सीडीएलयू में मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन करने के बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। सीडीएलयू के कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा व रजिस्ट्रार डॉ. मनोज सिवाच ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2004 में सत्ता संभाली थी तो सीडीएलयू में विश्वविद्यालय के नाम के अलावा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
हमने करोड़ों रुपयों की ग्रांट पास कर इसे सही मायनों में विश्वविद्यालय का रूप दिया। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में सीडीएलयू में कामकाज को सुचारु चलाने के लिए शीघ्र ही गैर शिक्षक कर्मियों के पदों को भरा जाएगा।
ऐलनाबाद में जल्द बनेगा अंडर ब्रिज : सीएम
सीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है जिसका परिणाम है कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के 64 में से 22 मेडल हरियाणा के हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिरसा पिछड़ा हुआ था इसलिए सबसे ज्यादा ग्रांट यहां दी गई।
उन्होंने सीडीएलयू में लॉ भवन व गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इनके बनने से वातावरण और भी अच्छा होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐलनाबाद में रेलवे अंडर ब्रिज मांग को पूरा कर दिया गया है अब शीघ्र ही इसका निर्माण करवा दिया जाएगा। सीएम ने पंजुआना जलघर परियोजना का उद्घाटन किया, जिससे लोगाें को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
जल्द आएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : तंवर
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर देगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल ने भी विचार रखे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, रणजीत सिंह, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, राहुल सेतिया, मलकीत सिंह खोसा, होशियार लाल शर्मा, भूपेश मेहता, सूबे सिंह चाहरवाला, गोकुल सेतिया, नवीन केडिया, सुभाष जोधपुरिया और कुलदीप गदराना आदि भी मौजूद थे।
सीएम के सामने रणजीत सिंह और भरत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
सिरसा। रानियां विधानसभा क्षेत्र से रणजीत सिंह और ऐलनाबाद से भरत सिंह बैनीवाल को कांग्रेस का टिकट न देने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का घेराव करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते प्रदर्शनकारी अपने इरादों में सफल नहीं हुए।
उन्होंने रणजीत सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सोमवार को सीडीएलयू में आयोजित कार्यक्रम के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री बाहर आए तो रानियां हलके के कुछ लोगाें ने रणजीत सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। जब लोग मुख्यमंत्री की ओर बढ़े तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वे जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे और रणजीत सिंह को भितरघाती बताते हुए विरोध जताया।
इन प्रदर्शनकारियों में मैक्स साहूवाला, मोनू बराड़, पंकज चौहान, चंदन गाबा, अमन खोसा, नवदीप दलाल, राजबीर सिंह सहित एनएसयूआई के कई सदस्य मौजूद थे। उन्होंने रणजीत सिंह के खिलाफ बैनर भी उठाए उठाए हुए थे। वहीं, गांव पोहड़का के सैकड़ों ग्रामीणों ने ऐलनाबाद से भरत सिंह बैनीवाल को टिकट न दिए जाने के लिए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भरत सिंह को टिकट दिया तो वे कांग्रेस छोड़ देंगे।