फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the discussion over tea, they surrounded each other on the issue of employment and education

Sirsa News: चाय पर चर्चा में रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरा

Fri, 24 May 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the discussion over tea, they surrounded each other on the issue of employment and education
सिरसा। अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम वीरवार को सिरसा पहुंचा। इसमें युवाओं ने कहा हमें ऐसी सरकार चाहिए जो शिक्षा के साथ हमारे रोजगार की व्यवस्था करे। नौकरी के लिए जो परीक्षाएं हो रही हैं, वह पेपर आउट होने से फंस जा रही हैं। नौकरियों के लिए पहले से ही सरकार को चाहिए की युवाओं के लिए कैलेंडर तैयार करके रखे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखते हुए अपनी सरकार में हुए कामों को गिनाया और कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने विकास ओर दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। सुबह चाय की चर्चा कार्यक्रम सिरसा के हिसार रोड स्थित बस स्टैंड पर बनी चाय की दुकान पर हुआ। इसमें बस स्टैंड पर आने व जाने वाले लोगों व युवाओं के साथ बातचीत की गई। लोगों ने चाय की चुस्की लेते बताया कि सिरसा के विकास को लेकर चर्चा में बताया कि विकास के नाम पर सिरसा पिछड़ता ही जा रहा है। वहीं लोगों ने बताया कि पुराने समय की राजनीति यानि चौधरी देवी लाल के समय में थोड़ा विकास हुआ था। लेकिन जब से ये कांडा जैसे नेता चुनावों में आए है, तब से सिरसा विकास में पिछड़ता ही जा रहा है। विधायक और संसद जीतने के बाद सिरसा में रहना तक पसंद नहीं करते हैं। संवाददाता ने विकास के मुद्दे पर चर्चा में राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेरोजगारी की भरमार है युवा रोजगार के लिए तरस रहें हैं। रोजगार के भटकने के साथ साथ आस पास के राज्यों में रोजगार की तलाश में जाते हैं।
विज्ञापन


दोपहर के समय युवाओं से चर्चा के लिए टीम आईसीएस एकेडमी में पहुंची। यहां युवा राजेश कुमार ने कहा कि इस सरकार में उद्योग में जिला पिछड़ा है। कोई उद्योग यहां पर स्थापित नहीं किया गया है। वहीं, राजेश कुमार ने कहा कि 2014 के बाद सड़कों का जाल बिछाया गया, रेल कनेक्टविटी हुई। अमन ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन ने कहा कि सरकार की ओर से पेपर लीक को लेकर काम नहीं किया जा रहा है। सभी विभाग का डाटा तैयार होना चाहिए कि किस विभाग में कितने पद खाली है। उसी आधार पर नौकरियां निकाली जाए। राजेंद्र ने कहा कि आज युवा तीन से चार साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है और पेपर देता है। वह पेपर लीक हो जाता है। ऐसे में युवा डिप्रेशन में जा रहा है। इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव नहीं है। सिरसा की बेटी का चुनाव है। कुमारी सैलजा के काम किए गए थे। रेलवे का पायलट प्रोजेक्ट वहीं लेकर आई थीं। सिरसा कृषि आधारित जिला है। रेलवे लाइन के कारण बाहर अनाज जाने लगा। जिससे इलाका खुशहाल हुआ। शिक्षा के लिए 107 स्कूलों को अपग्रेड करवाया। जिससे बेटियां गांवों में पढ़ सके। महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं व किसानों की योजनाएं को पूर्ण करने और किसानों का लोन माफ करने की बात कह कर जा रहे हैं।
भाजपा युवा नेता कर्ण दुग्गल कि युवाओं को राजनीतिक समझने की जरूरत है। पार्टी बदलना गलत नहीं है। व्यवस्था खराब होने के कारण वह भाजपा में आए हैं। 2009 से सांसद बने और उन्होंने उद्योग लगाए। 15 सालों से वह सिरसा के लिए कार्य कर रहे है। आठ ट्रेनें सांसद सुनीता दुग्गल ने शहर को दी। उन्होंने जिले के बहुत काम किए हैं।
जेजेपी नेता युवा प्रवक्ता नितिन टांडी ने कहा कि भाजपा की 18 राज्यों में सरकार है। एमपी में 1500 बुजुर्ग पेंशन है। सीडीएलयू में करोड़ों रुपये के काम करवाए ताकि युवा को बेहतर शिक्षा मिले। हरियाणा में युवाओं की पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोची। 70 प्रतिशत युवाओं को आरक्षण रोजगार में देने का आश्वासन दिया।

इनेलो प्रवक्ता महावीर शर्मा ने कहा कि सिरसा में सड़के टूटी हैं, सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। मेडिकल कॉलेज की एक ईंट भी नहीं रखी गई है। टेंडर फिर रद्द हो गया है। भ्रष्टचार, बेरोजगारी और 18 घोटाले जो प्रदेश में हुए हैं। मूलभूत सुविधाएं तो जनता को चाहिए। पेट भरेगा तभी राम याद आएगा। पहले रोजगार, शिक्षा जरूरी है। राम के नाम से कुछ होने वाला है। लोगों को रोजगार चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed