{"_id":"6717ff48cbda0303d70e4cc4","slug":"in-nuhiyanwali-the-youth-changed-the-picture-of-rambagh-created-five-parks-by-uprooting-thorny-bushes-and-weeds-also-planted-1300-saplings-sirsa-news-c-128-1-sir1002-127503-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नुहियांवाली में युवाओं ने बदली रामबाग की तस्वीर, कंटीली झाड़ियां व खरपतवार को उखाड़कर बनाए पांच पार्क, 1300 पौधे भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नुहियांवाली में युवाओं ने बदली रामबाग की तस्वीर, कंटीली झाड़ियां व खरपतवार को उखाड़कर बनाए पांच पार्क, 1300 पौधे भी लगाए
Wed, 23 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांव नुहियांवाली में पार्क में देखरेख करते युवा। संवाद
राजू
ओढां। गांव नुहियांवाली में युवाओं ने संगठित होकर कार्य करते हुए रामबाग की तस्वीर बदल डाली। जिस जगह कभी झाड़ियां, खरपतवार व कचरा था, वहां अब फल व फूलदार पौधे तथा हरी घास दिखाई दे रही है। इस कार्य के लिए पूरा गांव युवाओं के समाजसेवी जज्बे की प्रशंसा कर रहा है।
कमेटी के सदस्य डॉ. अजय सुथार व विनोद स्वामी ने बताया कि इस कार्य में वे पिछले करीब 6 माह से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिजनों की याद में एक बार यहां पौधरोपण करने आए थे। इस दौरान देखा कि चारों तरफ खरपतवार, झाड़ियां व कचरा फैला हुआ है। मुख्य रास्ता काफी तंग व कांटों से भरा होने के चलते दाह संस्कार के समय यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी आती है। इसके बाद उनके मन में रामबाग की तस्वीर बदलने की बात आई। उन्होंने गांव के अन्य युवाओं को संगठित कर कमेटी का गठन किया और कार्य शुरू किया। इस कार्य में ग्राम पंचायत व समाजसेवी लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा। संवाद
रामबाग में लगाई जाएगी भगवान शिव की मूर्ति, जयपुर से करवाई जा रही तैयार
युवाओं ने रामबाग में 5 पार्क बनाते हुए वहां पर करीब 1300 पौधे लगाए। इसके अतिरिक्त मुख्य रास्ते की सफाई कर उसे चौड़ा करते हुए दोनों तरफ ट्री गार्ड युक्त पौधे लगाए। रामबाग में एक बड़े चौक का निर्माण भी किया गया, जिस पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति को विशेष तौर पर जयपुर से तैयार करवाया गया है। इसके अलावा यहां आवश्यकतानुसार संस्कार के समय लकड़ियों की व्यवस्था, सोलर लाइटों की व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था भी की गई है। डॉ. अजय ने बताया कि रामबाग में अभी भी कई कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें चारदीवारी की मरम्मत, रंग-रोगन तथा दीवारों पर प्रेरणास्रोत चित्रकारी, मुख्य रास्ते पर लोहे की ग्रिल व द्वार एवं पानी की टंकी शामिल हैं। इन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
देखरेख के लिए किया 15 सदस्यीय कमेटी का गठन
युवाओं ने रामबाग के सुंदरीकरण एवं देखरेख के लिए श्री रामबाग सेवा समिति के नाम से 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रधान ओमप्रकाश गोदारा, उपप्रधान डॉ. अजय सुथार, कोषाध्यक्ष विनोद स्वामी, सचिव प्रकाश ब्यावत तथा सदस्य प्रेम ब्यावत, सुनील नेहरा, मनीत सेवटा, राजकुमार शर्मा, हंसराज स्वामी, साहिल शर्मा, जुगनू कारगवाल, गौरव वाल्मीकि, प्रेम वाल्मीकि, संदीप नेहरा, राधेश्याम सरस्वां, जसवंत कूकणा, आत्माराम गेदर, लालचंद सरस्वां व साहिल मलिक सहित अन्य शामिल हैं।
युवाओं ने संगठित हो कर रामबाग में जो कार्य किया है, उसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए उतनी ही कम है। इस कार्य में पंचायत हर संभव सहयोग कर रही है और भविष्य में भी करेगी। आजकल एक तरफ जहां युवा नशे व सामाजिक बुराइयों में पड़कर पथभ्रमित हो रही तो वहीं दूसरी तरफ ये भी युवा हैं जो समाजसेवा व खेलों की ओर कदम बढ़ाकर गांव में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हमें इन युवाओं पर गर्व है। - सुनीता देवी, सरपंच।