फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In eight months, 387 drug smugglers were arrested and sent to jail

Sirsa News: आठ माह में 387 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
In eight months, 387 drug smugglers were arrested and sent to jail
सिरसा। जिला पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में पुलिस को काफी कामयाबी मिली रही है। 2024 में पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 205 केस दर्ज कर 352 तस्करों को गिरफ्तार किया था। वहीं 2025 में अब तक पुलिस 224 केस दर्ज कर 387 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 2024 व 2025 में 19 केस भेजे गए। इनमें अब तक पांच नशा तस्कर डिटेन किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि नशा तस्करी समाज को खोखला करने वाली सबसे बड़ी बुराई है। इसके खिलाफ जिला पुलिस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध करवाएं, ताकि इस अभिशाप को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन






वर्ष 2024 में पुलिस की कार्रवाई

कुल दर्ज अभियोग : 205

गिरफ्तार नशा तस्कर : 352

-----------

2024 में बरामद नशीले पदार्थ

अफीम 20.459 किलोग्राम

चूरा पोस्त 3044.87 किलोग्राम

गांजा 4.642 किलोग्राम

हेरोइन 4121.802 ग्राम

-----------





वर्ष 2025 में मिली इतनी सफलता

कुल दर्ज अभियोग : 224





गिरफ्तार नशा तस्कर : 387

-----------



बरामद नशीले पदार्थ की खेप

अफीम 14.388 किलोग्राम

चूरा पोस्त 1018.234 किलोग्राम

गांजा 30.571 किलोग्राम

हेरोइन 8247.384 किलोग्राम



-----------

तुलनात्मक उपलब्धियां 2024 बनाम 2025

हेरोइन की बरामदगी में 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि





गांजा बरामदगी में 700 प्रतिशत से अधिक वृद्धि





गिरफ्तार तस्करों में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed