फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   in ding Shop five lakh Rs things robbed

डिंग में दुकान से पंाच लाख का सामान चोरी

Thu, 27 Apr 2017 11:59 PM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Thu, 27 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक कंप्यूटर की दुकान का ताला तोड़कर चोर 32400 रुपये की नकदी, 27 स्मार्ट फोन, चेक बुक, एटीएम और पर्स ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच रुपये बताई जा रही है। दूसरी ओर लोगाें ने इस घटना के विरोध में यातायात जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जाम खोल दिया गया। उधर, डिंग थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस नरेंद्र सिंह बिजराणिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के निकट स्थित कंप्यूटर शॉप के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे कस्बे के एक दुकानदार ने उसकी दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मोबाइल पर दी। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो शटर टूटा हुआ था और दुकान में सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। उसने दुकान में चोरी होने की सूचना तुरंत डिंग थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। ऐसे में दुकानदारों ने यातायात जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगने की सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदारों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद  दुकानदारों ने जाम हटा दिया। पीड़ित दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि उसने जब पुलिस की मौजूदगी में दुकान में जाकर देखा तोे 32400 रुपये की नकदी, 27 स्मार्ट फोन, चेक बुक, एटीएम व पर्स चोरी हो चुके थे। सुनील कुमार ने बताया कि पर्स में जरूरी कागजात थे। दुकान मालिक ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये सामान और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने दुकान से चोरी किया हुआ गल्ला और अन्य सामान दुकान के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। डिंग थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस नरेंद्र सिंह बिजराणिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed