फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In case of emergency, PhD scholars will be able to do course work in other universities.

Sirsa News: आपात स्थिति में पीएचडी स्कॉलर दूसरी यूनिवर्सिटी में कर सकेंगे कोर्स वर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
In case of emergency, PhD scholars will be able to do course work in other universities.
सिरसा। आपातकालीन स्थिति में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर अब दूसरी यूनिवर्सिटी में कोर्स वर्क कर सकेेंगे। इसके लिए इन्हें रिसर्च एडवाइजरी कमेटी अनुमोदन करेगी और कुलपति की अनुमति लेनी होगी। इसके अतिरिक्त आगामी शैक्षणिक सत्र से एमए सोशियोलॉजी और बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। यह निर्णय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की 38वीं बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय के सीवी रमन भवन के सेमिनार हॉल में शैक्षणिक परिषद की बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थी हित से जुड़े 15 से अधिक एजेंडों को पारित किया गया। विवि प्रशासन ने प्रधानमंत्री के विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए एक ही दिन में इनोवेटिव आइडिया क्लब भी स्थापित करने का फैसला ले लिया। बैठक में विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल इंग्लिश तथा स्पोकन इंग्लिश के साथ सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने की कार्य योजना पर चर्चा हुई। बैठक में विवि के संस्कृत विभाग के तर्ज पर ही योगा क्लब स्थापित करने का निर्णय लिया गया। योगा क्लब के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर, फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट तथा संस्कृत विभाग संयुक्त रूप से केंद्र तथा राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप कार्य योजना तैयार करेंगे। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत, विभिन्न संकायों के प्राध्यापक उपस्थित थे। डायरेक्टर जनरल ऑफ हायर एजुकेशन के नॉमिनी के रूप में उपनिदेशक मीनाक्षी सिंह, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रोफेसर सुधीर कुमार आर्य, उदयपुर राजस्थान से प्रोफेसर सी आर सुथार, चंडीगढ़ से प्रोफेसर देवेंदर सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन



5500 से अधिक विद्यार्थी ले रहे शिक्षा
कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी, इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम तथा यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के माध्यम से विभिन्न रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इससे न केवल 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विवि के द्वार पढ़ाई के लिए खोले, बल्कि उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान विश्वविद्यालय ने स्थापित किए। कैंपस में वर्तमान में 5500 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमिक कैलेंडर को किया गया फाइनल
बैठक में एकेडेमिक प्लानिंग बोर्ड की सिफारिशों व एनईपी को प्रभावी ढंग से लागू करने के बारे में चर्चा की गई। शैक्षणिक परिषद की बैठक का संचालन परिषद सचिव एवं विवि के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने किया। बैठक में सर्वप्रथम शैक्षणिक परिषद की 37वीं बैठक के मिनट्स को रखा गया। विभिन्न विभागों के पीएचडी शोधार्थियों के टॉपिक, शोध निर्देशकों को अनुमोदित किया गया। बैठक के माध्यम से शिक्षा विभाग के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम की हैंडबुक ऑफ इनफार्मेशन को भी अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच प्रोग्राम के एकेडमिक कैलेंडर को फाइनल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed