{"_id":"5fac36168ebc3e74f325db7a","slug":"in-a-raod-accident-two-people-died-one-injured-sirsa-news-rtk5823142198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
In a raod accident two people died, one injured
- फोटो : Sirsa
गांव पनिहारी के निकट सड़क किनारे खड़े कैंटर से एक बाइक जा टकराई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए दो युवक पंजाब के तथा तीसरा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का रहने वाला था। तीनों एक ही फायनेंस कंपनी में काम करते थे और शहर से शॉपिंग कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय गुरसेवक निवासी हीरेवाला जिला मानसा पंजाब की 25 नवंबर को शादी रखी हुई थी। गुरसेवक के साथ ही 27 वर्षीय प्रशांत शुक्ला निवासी इलाहाबाद व 25 वर्षीय परविंदर सिंह निवासी जटाना खुर्द, थाना झनीर जिला मानसा पंजाब के साथ मोटरसाइकिल पर मंगलवार को सिरसा शॉपिंग करने के लिए आए हुए थे। शॉपिंग करने के बाद रात्रि करीब 11 तीनों मोटरसाइकिल पर वापिस सरदूलगढ़ जा रहे थे। गांव पनिहारी के निकट सड़क किनारे कैंटर खड़ा था। कैंटर की कोई भी पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। ऐसे में मोटरसाइकिल सवार युवकों को कैंटर दिखाई नहीं दिया और मोटरसाइकिल कैंटर के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल चला रहे गुरसेवक के सिर पर चोट लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रंशात शुक्ला ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के वाहन चालकों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां गुरसेवक व प्रशांत शुक्ला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि परविंद्र को गंभीर चोटें लगने के चलते सिरसा से हिसार रेफर कर दिया।
मातम में बदली खुशियां
गांव हीरेवाला जिला मानसा पंजाब निवासी 25 वर्षीय गुरसेवक की 25 नवंबर को ही शादी होनी थी। तीनों युवक कैपिटल ट्रस्ट फाइनेंस कंपनी सरदूलगढ़ में एक साथ ही नौकरी करते थे। मंगलवार की सुबह तीनों शॉपिंग करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन घरवालों को इस बात का क्या पता था कि शादी की खुशियां इतनी जल्दी मातम में बदल जाएंगी। जिस घर में कुछ समय पहले खुशी का माहौल था, कुछ ही घंटों बाद मातम पसर गया।
विज्ञापन
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और मरने वालों में प्रशांत व गुरसेवक सिंह है। गुरसेवक सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली थी। वहीं घायल व्यक्ति का हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। केंटर चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-देवी लाल, सदर थाना प्रभारी।