फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In a quarrel over the wall of the house, the nephew hit the uncle, died

घर की दीवार को लेकर हुए झगड़े में भतीजे ने चाचा को मारा धक्का, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
In a quarrel over the wall of the house, the nephew hit the uncle, died
सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव धमोरा थेड़ी में दीवार को लेकर हुए झगड़े में धक्का देने से गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस ने बयान दर्ज कर मृतक की भाभी और भतीजे पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे दलबीर सिंह ने बताया कि उनका अपनी चाची निर्मला व उसके बेटे मन्नू के साथ घर की दीवार को लेकर मनमुटाव चल रहा है। रविवार सायंकाल करीब साढ़े सात बजे दीवार को लेकर चाची निर्मला व मन्नू ने उसके पिता जीत सिंह व माता महेंद्र कौर के साथ झगड़ा किया। इसी दौरान मन्नू ने उसके पिता जीत सिंह को धक्का दे मारा, जिससे उसके पिता नीचे गिर पड़े और बेसुध हो गए। उसकी माता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दलबीर सिंह ने बताया कि मन्नू द्वारा मारे गए धक्के के कारण उसके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने दलबीर सिंह के बयानों के आधार पर चाची निर्मला और उसके बेटे मन्नू पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच इंस्पेक्टर विक्रम सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed