फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Important contribution of alumni in making universities self-reliant: Governor

विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व छात्रों का अहम योगदान: राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Important contribution of alumni in making universities self-reliant: Governor
न्यूज लेटर का विमोचन करते कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को एक अलग एलुमनाई सेल बनाना चाहिए और पहले बैच से लेकर अब तक का डेटाबेस बनाना चाहिए। विश्वविद्यालय एवं पूर्व छात्रों के बीच संवाद को बढ़ावा दिया जाना समय की मांग है ताकि पूर्व छात्रों में संस्थान के विकास में योगदान देने का भाव उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि सभी विश्वविद्यालय ऐसा करने में सफल होते है तो जल्द ही सभी विश्वविद्यालय सरकारी अनुदान से पूर्ण या आंशिक रूप से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मूल्य आधारित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं जन सेवा पर आधारित होती है। इसलिए विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण सुनिश्चित कर सकते है। इस अवसर पर दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की रीढ़ की हड्डी होते है और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर उनके कनिष्ठ आगे बढ़ते है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं ढांचागत विकास परियोजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन

कुलाधिपति ने किया विश्वविद्यालय के न्यूजलेटर का विमोचन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा तैयार किए गए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय न्यूजलेटर का पहला अंक निकाला गया। जिसका विमोचन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अंदर मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया सरकार तथा जनता के मध्य कड़ी का कार्य करता है। केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी मीडिया का अहम योगदान होता है। भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में भी प्रेस की अग्रणी भूमिका है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक न्यूज लेटर के संपादक एवं विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क अमित सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से दक्ष करने पर जोर देती है। इस प्रकार के प्रयोग करके विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से दक्ष किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से दक्ष करने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रयोग सराहनीय है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थी हित के लिए उठाई गई अनेक योजनाओं के बारे बताया। बता दें कि इस न्यूज लेटर के अंदर विश्वविद्यालय में हो रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थी रिपोर्टरों द्वारा डाली जाएगी। विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा इस न्यूज लेटर के मुख्य संपादक है। जबकि प्राध्यपक डॉ. रविंद्र एसोसिएट संपादक हैं।

कुलाधिपति ऑनलाइन पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

कुलाधिपति ऑनलाइन पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed