{"_id":"5f6502548ebc3eb72f6f8e33","slug":"illegal-electricity-connection-removed-sirsa-news-rtk574250255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डा परिसर की अनुबंधित दुकानों में लगे अवैध कनेक्शन हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डा परिसर की अनुबंधित दुकानों में लगे अवैध कनेक्शन हटवाए
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो में बिजली के चल रहे अवैध कनेक्शन को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्रवाई शुरू कर दी। महाप्रबंधक ने शुक्रवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर सभी अवैध कनेक्शन कटवा दिए और एक नोटिस भी जारी कर दिया कि अगर कोई ऐसा करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सिरसा बस अड्डे परिसर में अनुबंधित दुकानों में अवैध रुप से कुंडी लगाकर बिजली लेने का मामला अमर उजाला ने शुक्रवार की अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद रोडवेज अधिकारी हरकत में आए और सुबह ही बिजली विभाग के कर्मचारियों से सभी तारों की जांच करवानी शुरू कर दी और अवैध रूप से चल रही बिजली की तारों को काटना शुरू कर दिया। इस दौरान सुुलभ शौचालय में जा रही बिजली का तार, वाटर कूलर का तार और एक अन्य तार जहां से लोग अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे थे, सभी को विभाग ने कटवा दिया। इस दौरान रोडवेज महाप्रबंधक ने बस अड्डे की दुकानों की भी जांच की और प्वाइंट के हिसाब से ज्यादा चल उपकरणों को बंद करवा दिया। साथ ही हिदायतें दी कि अगर बिजली का अवैध कनेक्शन किया या नियमों की उल्लघंन की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग की तार से एक बार रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के लिए बिजली दी गई है। वहीं सीसीटीवी का ट्रायल पूरा होते ही उनका भी सब मीटर अलग से लगाया जाएगा।
कोट
बस अड्डे की बिजली से जो भी अवैध कनेक्शन चल रहे थे, सभी काट दिए गए हैं। अगर भविष्य में कोई ऐसा करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-आरएस पूनियां, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो।