फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Illegal de-addiction center busted, 21 people rescued, two accused arrested

Sirsa News: अवैध नशामुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, 21 लोग छुड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal de-addiction center busted, 21 people rescued, two accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली पुलिस टीम ने मंगलवार शाम चौहाननगर में किराये के मकान में संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान बंधक बनाकर रखे गए 21 लोगों को मुक्त कराया।
बयान दर्ज करने के बाद सभी पीड़ितों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद केंद्र चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इस नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसलिए उन्होंने घटना की सूचना एसपी सिद्धांत जैन को दी। एसपी के आदेश पर जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की इस टीम ने मंगलवार शाम छापा मारा तो पाया कि वहां नशा मुक्ति केंद्र में हॉल बनाया था। इसमें कुछ कमरे बनाकर 21 लोगों को रखा गया था।
विज्ञापन

कागजात पूर्ण नहीं पाए जाने पर पुलिस ने इस अवैध पाया। इसके बाद पुलिस ने 21 लोगों को मुक्त करवा केंद्र चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध नशा मुक्ति केंद्र का रिकॉर्ड भी जब्त किया है। पुलिस की टीम नशा मुक्ति केंद्र के लाइसेंस आदि की जांच बुधवार को भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed