फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   IGNOU extends last date for admission and re-registration

Sirsa News: इग्नू ने दाखिला और पुन-पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
IGNOU extends last date for admission and re-registration
सिरसा। इग्नू में जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश और रि-रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इससे पहले यह 31 जनवरी थी। बता दें कि इग्नू की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम कराए जाते हैं।
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा कार्यक्रम में 12वीं पास युवाओं को प्रवेश दिया जाता है, जबकि पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें तथा मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपनी दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दर्ज किया गया नाम और अन्य विवरण शैक्षिक दस्तावेजों के समान होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed