फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ignoring employees will cost the government heavily

सरकार को भारी पड़ेगी कर्मचारियों की अनदेखी : देवेंद्र हुड्डा

Mon, 09 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Ignoring employees will cost the government heavily
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। इसमें भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कर्मचारी विरोधी नीतियां बनाईं। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि भाजपा और जजपा ने इस कार्यकाल में कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया। समस्या का समाधान करने के बजाय वार्ता तक करना उचित नहीं समझा। अब इन्हें विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीएस एनपीएस से भी ज्यादा खतरनाक है। इसलिए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। मामूली वेतन बढ़ाकर सरकार वाहवाही लूट रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बजाय सेवा सुरक्षा बिल लाकर गुमराह किया गया। यह चुनावी षड्यंत्र वास्तव में कर्मचारियों को ताउम्र कच्चा रखने की गारंटी है जबकि बिजली निगम के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर दिन-रात काम कर रहे हैं। महासचिव नरेश कुमार ने संचालन किया। सभी सदस्यों ने मांग पूरी कराने के लिए संगठन के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed