फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the speed of the bus at the chowk had been less, then father's life would have been saved.

चौक पर बस की स्पीड कम होती तो बच जाती पापा की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
If the speed of the bus at the chowk had been less, then father's life would have been saved.
मृतक कैलाश कुमार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। काश उस दिन रोडवेज बस की स्पीड चौक पर कम होती तो पापा को टक्कर न लगती। चालक की लापरवाही के कारण पापा आज हमारे बीच नहीं हैं। वह रोड के पास डिवाइडर पर खड़े थे लेकिन बस की टक्कर लगने के कारण वह बस के नीचे आ गए और स्पीड अधिक होने से बस उनके ऊपर से गुजर गई। यही कहना है मृतक कैलाश कुमार की बेटी नीरोजा रानी का।
विज्ञापन

वाहनों की ओवर स्पीड के कारण सड़क हादसों की संख्या सबसे अधिक होती है। जिले में हर रोज ओवरस्पीड के कारण वाहनों की चपेट में पैदल यात्री और अन्य वाहन चालक आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों की जान जा रही है। ओवर स्पीड वाहन चालकों पर सख्ती करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से चालान भी काटे जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक जल्दी के चक्कर में हादसों को न्योता दे रहे हैं। नीरोजा रानी का कहना है सावधानी के साथ ही वाहन चालकों को रोड पर चलना चाहिए। आमजन को भी रोडक्रॉस करते समय भी पूरी सुरक्षा बरतनी चाहिए। ताकि इस तरह का कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन

16 फरवरी को हुआ था हादसा, बस ने कुचला
16 फरवरी को ही शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित डिवाइडर पर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कैलाश चंद्र खड़े थे। इसी दौरान गलत दिशा में दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज किलोमीटर स्कीम की बस के चालक ने कट मारते हुए डिवाइडर पर खड़े कैलाश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कैलाश कुमार को अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन यहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि दूसरी तरफ पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। जिसके कारण रोड को एक तरफ से बंद कर दूसरी तरफ से आवाजाही की जा रही थी। बस की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बोली मजदूरी करके होता था गुजारा, अब स्थिति हुई खराब
कैलाश कुमार मजदूरी कर घर का गुजारा चला रहे थे। जबकि इनकी पत्नी चुनका देवी भी मजदूरी करती थी। इनके तीन बेटे और दो बेटियां है। जिनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। नीरोजा रानी का कहना है कि पहले ही उनके परिवार की स्थिति बेहद कमजोर थी। जैसे तैसे कर पिता घर का गुजारा चला रहे थे लेकिन अब उनके न रहने के कारण घर की स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है।

चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
चुनका देवी ने कहा कि बस चालक की लापरवाही के कारण उनके पति की मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है। लेकिन इसके बाद अभी तक आरोपी चालक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed