फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the purse is stolen then the thief gets shaved

Sirsa News: पर्स चोरी किया तो चोर का मुंडन करवा छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
If the purse is stolen then the thief gets shaved
सिरसा। डबवाली क्षेत्र में बिजलीकर्मी का पर्स चोरी करने के आरोपी का लोगों ने मुंडन कर दिया। आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसी की पूर्ति के लिए उसने पर्स चोरी किया था।
विज्ञापन

बिजली निगम में तैनात एक कर्मचारी बस से गांव बिज्जूवाली पहुंचा था। जैसे ही वह गांव के बस अड्डे पर उतरने लगा तो किसी ने पीछे से आकर उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। कर्मचारी को जैसे ही पर्स निकालने का पता चला तो उसने मुड़कर देखा तो एक युवक भाग रहा था। इस पर उसने शोर मचा दिया। पर्स निकालने का आरोपी रिसालिया खेड़ा रोड की तरफ भाग गया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण उसके पीछे भागे। वहीं चोर ने सरसों के खेत में छिपने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जब उसे पुलिस को सौंपने की बात हुई तो उसने पर्स लौटा दिया। कर्मचारी ने अपना पर्स जांचा तो सभी सही सलामत मिला। ग्रामीणों के अनुसार चोरी करने वाला युवक नशे का आदी था। ऐसे में उसको सबक सिखाने के लिए उसका मुंडन करवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed