फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the nap became sluggish, the traffic SHO landed in the field, got the encroachment removed by running a campaign

नप हुई सुस्त तो फील्ड में उतरे ट्रैफिक एसएचओ, अभियान चलवा हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
If the nap became sluggish, the traffic SHO landed in the field, got the encroachment removed by running a campaign
यातायात एसएचओ दुकानदारों से सामान उठाने का कहते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। दुकानदारों द्वारा बाजार में किया गया अतिक्रमण वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुुआ है। नगर परिषद की ओर से अभियान न चलाए जाने के कारण बाजारों से गुजरना और वाहनों को खड़ा करना भी मुश्किल हो चुका है। शिकायतों का भंडार लगने के पर यातायात थाना प्रभारी ने नगर परिषद अधिकारियों को मामले की शिकायत दी तो नप की टीम दोपहर बाद बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अभियान के दौरान नगर परिषद की ओर से कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह नगर परिषद की टीम को साथ लेकर शहर के फैशन कैंप वाली गली में पहुंचे। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने दुकान के बाहर लगे फट्टों को हटाना शुरू कर दिया। वहीं शहर की मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार में भी देखते ही देखते सूचना फैल गई और दुकानदार सामान उठाकर वहां से अन्य गलियों में पहुंच गए। गली में दुकानदारों की ओर से बीच रास्ते में बैनर, पुतले, फट्टे और अन्य सामान रखा गया था। जिसके कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद टीम वापस लौट गई। जिसके बाद फिर से दुकानदारों ने दुकान के बाहर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चेतावनी देकर लौटी टीम, दुकानदारों को नहीं कोई प्रवाह
बाजार में अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची टीम को देखकर दुुकानदारों ने सामान हटाना शुरू कर दिया। ऐसे में नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसके बाद दुकानदारों ने दुकान के बाहर अतिक्रमण किया तो शुक्रवार से उनके चालान काटे जाएंगे और सामान भी जब्त किया जाएगा। लेकिन टीम के वापस जाते ही दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से नहीं की जा रही सख्ती
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से सख्ती न किए जाने के कारण दुकानदार भी अब मनमानी करते हुए नजर आते हैं। दुकानदार न तो अधिकारियों की चेतावनी की प्रवाह करते हैं और न ही सामान जब्त होने की। जिसके कारण पैदल चलने वालों के साथ साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण बार बार वाहन चालकों की ओर से शिकायत दी जा रही थी। जिसके बाद नगर परिषद को सूचना दी गई और टीम को साथ लेकर बाजार में पहुंचे है। शुक्रवार को फिर से अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे।

-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा।

बाहर रखे सामान को टीम उठवाती हुई ।

बाहर रखे सामान को टीम उठवाती हुई ।- फोटो : Sirsa

अभियान के दौरान दुकानदार सामान को उतारता हुआ।

अभियान के दौरान दुकानदार सामान को उतारता हुआ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed