{"_id":"6604691609660931a6006d94","slug":"if-the-medical-store-operator-could-not-show-the-records-the-shop-was-sealed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117411-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल स्टोर संचालक नहीं दिखा पाया रिकॉर्ड तो दुकान की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल स्टोर संचालक नहीं दिखा पाया रिकॉर्ड तो दुकान की सील
Thu, 28 Mar 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बुधवार को रोड़ी क्षेत्र में ड्रग्स विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सिरसा के ड्रग इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ ने कार्रवाई करते हुए आरके अग्रवाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। ड्रग्स विभाग की कार्रवाई चार घंटे तक चली, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई हुई।
ड्रग्स इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ ने बताया कि जांच में दुकान में कई प्रकार की अनियमितताएं मिली। इस दौरान जांच के लिए कई दवाओं के सैंपल लिए गए। इतना ही नहीं दुकान संचालक दुकान में रखी दवाओं को पूरा रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया कि वह दवाओं संबंधी रिकॉर्ड पेश करें, अन्यथा उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राथमिक स्तर पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
बता दें कि क्षेत्र में नशीली दवाओं की खरीद फरोख्त को लेकर ड्रग्स विभाग को निरंतर शिकायतें मिलती रहती हैं। जिसके बाद कई बार मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार कुछ समय बाद नये नाम और नए मालिक के साथ दुकानें खुल जाती हैं। अधिकारियों के अनुसार नशे के खरीद फरोख्त को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। लोकसभा चुनावों के चलते अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई मेडिकल संचालक नशा बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर ठोस कार्रवाई होगी।