फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the FIR registered against the advocate is not cancelled, work will be suspended across the state: Bar President

अधिवक्ता पर दर्ज एफआईआर रद्द न हुई तो प्रदेशभर में होगा वर्क सस्पेंड : बार प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
If the FIR registered against the advocate is not cancelled, work will be suspended across the state: Bar President
सिरसा। पत्रकारवार्ता करते बार प्रधान गंगाराम ढाका। अ​धिवक्ता 
- पिछले तीन दिनों से चल रहा वर्क सस्पेंड संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका ने अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया है। वीरवार को प्रधान गंगाराम ढाका ने बार रूम में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिन पहले एसपी सिरसा से मिला और पूरे मामले से अवगत करवाया। एसपी ने डीएसपी ऐलनाबाद को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया।
डीएसपी की ओर से जांच किए जाने व अधिवक्ता के बयान दर्ज किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से वर्क सस्पेंड चल रहा है। बार प्रधान ने बताया कि अभी तो सिरसा में ही वर्क सस्पेंड है, अगर अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा रद्द नहीं किया गया और आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से पूरे हरियाणा में वकीलों का वर्क सस्पेंड रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार का कहना है कि 29 जुलाई 2025 को वह नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचा और दयावंती पत्नी अमीचंद निवासी गांव मोरीवाला की जमीन पर अवैध निर्माण गिराने का सरकारी आदेश चस्पा करने लगा। इसी दौरान दयावंती का पुत्र अमित सिहाग दो मजदूरों को लेकर आया। अभिषेक कुमार ने बताया कि अमित सिहाग ने सरकारी आदेश की तीन प्रतियां फाड़ दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। 16 जुलाई को जिला नगर योजनाकार कार्यालय सिरसा ने दयावंती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई को अवैध निर्माण गिराने का आदेश पारित किया गया। इसी आदेश की प्रतियां वह अवैध निर्माण पर चस्पा करने गया था। इसके बाद डिंग थाने में आरोपी अमित सिहाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed