फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the deputy CM's chair is to be shaken then the public is needed: Yogendra

डिप्टी सीएम की कुर्सी को हिलाना है तो जनता का साथ चाहिए : योगेंद्र यादव

Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
If the deputy CM's chair is to be shaken then the public is needed: Yogendra
सिरसा में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
शहीद भगत सिंह स्टेडियम के सामने कृषि कानूनों और पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसानों का धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को किसानों के धरने पर समर्थन देने के लिए कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला व कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा पहुंचे, लेकिन उन्हें किसानों को संबोधित करने नहीं दिया गया। इससे पहले सुबह किसानों ने धरना सड़क के किनारे तक लगा दिया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों को पीछे हटाया गया। अब किसानों का धरना गेट व सड़क के बीच वाली जगह पर है।
विज्ञापन

स्वराज इंडिया मंच के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर हमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कुर्सी को हिलाना है तो जनता का साथ चाहिए। ऐसा कोई भी काम नहीं करना है कि जिससे जनता हमारे खिलाफ हो जाए। जिस दिन 100 महिलाएं किसानों के धरने पर आकर बैठ गईं, उस दिन वह एक हजार के बराबर दिखाई देंगी। इस पर काम करना शुरू कर दें। यह स्टेडियम किसानों का बेस कैंप बन गया है। हमारे नौजवान साथियों ने अकालियों को कुर्सी से उतार दिया। अगर किसान बादल के घर पर दीवार कूद कर चढ़ जाते तो किसान आंदोलन बदनाम हो जाता। यदि छह अक्तूबर को किसान नेताओं ने सावधानी नहीं बरती होती तो पूरा आंदोलन बिगड़ जाता। उन्होंने किसान आंदोलन से जुडे़ युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि जल्दबाजी और जोश में ऐसा कुछ भी न करें कि जिससे किसानों को सिर पकड़ कर सोचना पड़े। धरनास्थल पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब व डेरा बाबा भूमणशाह मंगाला की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

जब तादाद अधिक होगी, तभी निर्णय लिया जाएगा : मंदीप नथवान
किसानों के धरने पर रतिया के गांवों से किसान पहुंच रहे हैं। धरने पर कुछ युवाओं ने पंजाब की तरह ही टोल नाकों पर धरने देकर, उन्हें फ्री करने और पेट्रोल पंप के आगे धरने देने की बात कही। हालांकि किसान नेता मंदीप नथवान ने कहा कि हमारी तादाद इतनी ज्यादा नहीं है कि हम ये काम कर सकें। पहले धरने पर किसानों की संख्या बढ़ाओ, इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed