{"_id":"67defde8c6d0b7631105118b","slug":"if-the-borewells-and-manholes-of-the-boosting-station-are-found-open-action-will-be-taken-against-the-officer-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135070-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बूस्टिंग स्टेशन के बोरवेल और मैनहोल मिले खुले तो अफसर पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बूस्टिंग स्टेशन के बोरवेल और मैनहोल मिले खुले तो अफसर पर होगी कार्रवाई
Sat, 22 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में खुले मैनहोल पर कपड़ा लगाकर बनाई सुरक्षा।
सिरसा। खुले मैनहोल और बूस्टिंग स्टेशन में बने खुले बोरवेल को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग को मुख्यालय से आदेश जारी हुए हैं। यदि किसी भी स्तर पर दोनों में लापरवाही पाई जाती है तो इंजीनियरों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पत्र में आदेश दिए गए हैं कि यदि खुले मैनहोल का ढक्कन लगाने या वहां पर दिशा सूचक लगाकर कवर करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है। ऐसी सूरत में कोई हादसा होता है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यह आदेश हाल ही में जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ ने विशेष रूप से जारी किए गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में शहर में 120 के करीब बोरवेल चल रहे हैं। जिनकी नियमित रूप से जांच की जाती है।
बता दें कि पत्र में साफतौर पर लिखा गया है कि खुले मैनहोल और बोरवेल में गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं को टाला जाना जरूरी है। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। वह जिम्मेदारी से और सावधानी से काम करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके, जो कई बार घातक होती हैं।
विज्ञापन
बोरवेल को लेकर यह रखें ध्यान
उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी ट्यूबवेल बोर खुला न छोड़ा जाए। हमेशा ढक्कन लगा होना चाहिए। किसी बच्चे या जानवर के अनजाने में उसमें गिरने की संभावना न रहें। यदि ऐसा कोई बोरवेल है तो उसे चिह्नित कर जल्द से जल्द उस पर सुरक्षा जाली व ढक्कन लगाने की कार्रवाई करें।