{"_id":"68fa6a88497319db10004bcb","slug":"if-relieving-orders-are-not-cancelled-there-will-be-a-state-level-protest-hseb-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146373-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलिविंग आदेश रद्द नहीं हुए तो राज्य स्तर पर होगा संघर्ष : एचएसईबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलिविंग आदेश रद्द नहीं हुए तो राज्य स्तर पर होगा संघर्ष : एचएसईबी
विज्ञापन
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में धरना देते हुए कर्मचारी। संघ
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में कार्यरत जेई राजेश कुमार और मदन लाल को सिटी एसडीओ की ओर से बिना किसी कारण रिलीव किए जाने पर कर्मचारियों का धरना जारी है। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई बातचीत नहीं किए जाने से कर्मचारी में रोष बढ़ता जा रहा है।यूनियन पदाधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों जेई को रिलीव करने के आदेशों को रद्द नहीं किया गया तो यह संघर्ष राज्य स्तर पर जाएगा।
कर्मचारियों ने बताया कि सिटी एसडीओ रमेश कुमार ने बिना किसी शिकायत व कारण दोनों जेई को सब डिवीजन से रिलीव कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीओ रमेश कुमार से बातचीत की तो उन्होंने इस संबंधी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले को गोलमोल कर चले गए। यूनियन की चेतावनी के बाद भी दोनों को रिलीव कर दिया गया, जबकि पूरे सिरसा सर्कल में विभिन्न पदों पर बहुत से कर्मचारी टेंपरेरी ऑर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इसके साथ-साथ कर्मचारियों की भारी कमी के कारण बहुत से कर्मचारी अपनी सीट या कार्य से हटकर अन्य सीटों पर टेम्प्रेरी बैठे हैं। इससे निगम का कार्य कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद चल रहा है, लेकिन किसी अन्य सबडिवीजन या डिवीजन के किसी और कर्मचारी को रिलीव नहीं किया गया। इस मौके पर सतेंद्र मोंगा, सुरेश मंगल, देवीलाल बिरड़ा, सीताराम सोनी, मनोज कुमार, राय सिंह, श्यामलाल व अन्य मौजूद रहे।