{"_id":"65ce490ba7fe667d170cf48c","slug":"ideas-of-18-students-selected-under-inspire-award-standard-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115178-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के तहत 18 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के तहत 18 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित
विज्ञापन
प्रदर्शनी के दौरान अपने मॉडल दिखाते हुए विद्यार्थी।
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलाें के 18 विद्यार्थियों के इंस्पायर अवॉर्ड मानक के तहत आइडिया चयनित हुए हैं। अब मॉडल बनाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थी के खाते में डाली जाएगी। ऐसे में विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को 1.80 लाख रुपये की राशि मिलेगी।
हर साल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विज्ञान में मॉडल बनाने के लिए आइडिया मांगे जाते हैं। इसके तहत विद्यार्थी मॉडल का आइडिया अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए जाते हैं और फिर मॉडल बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस बार विद्यार्थियों की ओर से भेजे गए आइडिया में से 18 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए गए हैं। अब इन विद्यार्थियों को माॅडल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 1.80 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह मॉडल जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित मॉडल को विद्यार्थी राज्यस्तर पर और वहां से राष्ट्रस्तर पर लेकर जाएंगे।
इन विद्यार्थियों के आइडिया हुए चयनित
स्कूल, विद्यार्थी , प्रोजेक्ट
- राजकीय मॉडल स्कूल डबवाली, रोशन लाल, ऑयल कोलेक्टरशिप
- एनएम कॉन्वेंट स्कूल, पारूल, की डिटेक्टर फॉर लॉस्ट थिंग्स
- विवेकानंद स्कूल केशुपुरा, साक्षी, पेपर फ्रॉम ग्रास
- राजकीय कन्या स्कूल रानियां, किरना, मल्टी एक्सपेरिमेंट टेबल टॉप
- सर छोटूराम सीसे स्कूल, अश्वनी, रेडिएशन प्रोटेक्टिव फोन केस
- अकाल एकेडमी रोड़ी, लवप्रीत कौर, ब्रेसलेट फॉर गर्ल्स सेफ्टी
- आरोही माॅडल सीसे स्कूल, सचिन कुमार, परिवर्तनीय बैसाखी विकलांग मोबाइल डिवाइस
- गीता सीसे स्कूल शाहपुर बेगू, खुशी बजाज, ड्राइवर सेफ्टी डिवाइस
- राजकीय हाई स्कूल शेरपुरा, खुशबू, हाइड्रोलिक लिफ्ट अवधारणा
- राजकीय मिडिल स्कूल भंभूर, सुमित, फोल्डिंग चेयर यूज्ड विद ट्रेवलिंग बैग
- राजकीय सीसे स्कूल दड़बी, यशिका, हेलमेट कूलिंग सिस्टम
- राजकीय सीसे स्कूल देसूमलकाना, परभजोत सिंह, मल्टीपर्पज ग्रास कटिंग मशीन
- राजकीय सीसे स्कूल गुड़िया खेड़ा, लोकेश, लो कॉस्ट फूटस्टूल प्रीपेड फ्रॉम प्लास्टिक बॉटल्स
- राजकीय सीसे स्कूल गुड़िया खेड़ा, अनु, फूट ड्राइविंग पोर्टेबल सिंक
- राजकीय सीसे स्कूल जमाल, इशांत, लोकल टूरिज्म इन विलेजस
- राजकीय सीसे स्कूल कालांवाली, अवतार सिंह, एंटी स्लीप अलार्म फॉर ड्राइवर्स
- महाराजा अग्रसेन गर्ल्स स्कूल, रजत सिंह, डेवलपमेंट ऑफ ए वियरेबल डिवाइस थेट ट्रांसलेट साइन लैंग्वेज
क्या है इंस्पायर अवाॅर्ड मानक कार्यक्रम
इंस्पायर अवाॅर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केंद्र सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6वीं से 10वीं के मेधावी विद्यार्थी के आइडिया चयनित होते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी व शिक्षक को जापान की यात्रा का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के तहत जिले के 18 विद्यार्थियों का चयनित होना गर्व की बात है। इस अवाॅर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना है। वहीं जल्द ही जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।

जिले के 18 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए हैं। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए 10 हजार की राशि मिलेगी । ये विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। इसमें अपने मॉडल पेश करेंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।