फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ICT labs will be built in government schools of the district, 52 schools selected

Sirsa News: जिले के राजकीय विद्यालयों में बनेंगी आईसीटी लैब, 52 स्कूल चयनित

Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
ICT labs will be built in government schools of the district, 52 schools selected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब बनाई जाएगी। इसके लिए जिले के 52 राजकीय स्कूलों को चयनित किया गया है। इसमें 14 पीएमश्री व 38 राजकीय मिडिल हाई स्कूल शामिल है।

राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता देने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिले के 52 राजकीय स्कूलों को यह सौगात मिलने जा रही है। इनमें सबसे पहले पीएमश्री स्कूलों व मिडिल स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ये कंप्यूटर लैब स्थापित की जानी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करना है। इन प्रयोगशालाओं में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। यहां विद्यार्थियों को इंटरएक्टिव तरीके से सीखने और आधुनिक तकनीकों के साथ प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी आईसीटी लैब में कक्षा के दौरान एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी ले पाएंगे। साथ ही सेटेलाइट के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::::



कंप्यूटर विशेषज्ञों को किया जाएगा हायर

आईसीटी लैब में 9 कंप्यूटर, 3 यूपीएस, 1 प्रिंटर, 1 एलईडी, 9 इंडिका यूनिकोड सॉफ्टवेयर होंगे। साथ ही कंप्यूटर के लिए यूपीएस, प्रिंटर, एलईडी, सीडी के लिए भी पैकिंग का सामान आ रहा है। इस लैब के लिए कंप्यूटर के विशेषज्ञों को हायर किया जाएगा। एक अटेंडेंट भी रखा जाएगा, जो लैब की देखरेख करेगा।


--------------------------



इस प्रकार बनेंगी लैब

खंड, पीएमश्री स्कूल, एलिमेंटरी स्कूल, कुल स्कूल

- बडागुढ़ा, 2, 7, 9

- डबवाली, 2, 13, 15

- ऐलनाबाद, 2, 3, 5

- चोपटा, 2, 5, 7

- ओढां, 2, 2, 4

- रानियां, 2, 2, 4

- सिरसा, 2, 6, 8



:::::::::::::::::::::::::::



जिले के राजकीय स्कूलों में आईसीटी लैब बनने जा रही है। इसके तहत 52 राजकीय स्कूलों का चयन किया गया है। तकनीकी दक्षता देने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना देने के उद्देश्य से इन लैब का गठन किया जा रहा है। -बलबीर पिलानियां, सहायक जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed